jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कारगिल दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कारगिल दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
उत्तराखंडराज्य

कारगिल दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़

News Desk
Last updated: July 27, 2026 4:12 pm
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने परमवीर चक्र से अलंकृत वीर सैनिकों को प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए करने की घोषणा की है. सीएम धामी ने ये घोषणा देहरादून में की है. सीएम ने कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान के प्रति हमारी सरकार पूर्णतः समर्पित है.

Contents
About The AuthorNews Desk

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सेक्टर के अन्तर्गत देहरादून नगर के टपकेश्वर महादेव गढ़ी डाकरा कैंट में 08 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण हेतु भूमि क्रय की लागत ₹ 6.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृति के लिए अनुमोदन प्रदान किया है. इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य के अन्तर्गत नाबार्ड वित्त पोषित 21 योजनाओं हेतु कुल लागत ₹ 41.37 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

कुंभ मेला कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत: मुख्यमंत्री द्वारा हरिद्वार कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत बल्ली बैरिकेडिग चक्रव्यूह बैरियर तथा अस्थाई फायर वॉच टावर आदि हेतु ₹5.46 करोड़ तथा 08 अस्थाई रैन बसेरों आदि का कार्य हेतु ₹ 6.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के लिए विकास कार्यों के लिए पैसे आवंटित: मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में विकासखण्ड द्वाराहाट के अन्तर्गत ग्राम सभा सकुनी से सुकेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का अवशेष कार्य पूर्ण किये जाने हेतु ₹ 124.73 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 74.83 लाख, विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सेराघाट में मां मंगला भगवती माता मंदिर परिसर में धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 72.83 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है. प्रथम किश्त में ₹ 43.69 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौड़ी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण एवं दीवार तथा धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 22.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

अंबेडकर पार्क सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख: मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 25.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

छात्रवृत्ति के लिए 36 लाख रुपए: मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों के परिजन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु ₹ 36.84 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखण्ड के भूतपूर्व सैनिकों के इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पी.एच.डी. की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु पूर्व की भांति कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹ 36.84 लाख की धनराशि आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

सीएम ने किया थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल कार्यक्रम संचालित करने का अनुमोदन: इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्यान्तर्गत जनपद चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत एवं उधम सिंह नगर में स्थित प्रत्येक वाइब्रेंट विलेज के अर्न्तगत कानून एवं सुरक्षा सम्बंधी समस्याओं, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र, साइबर जागरूकता एवं पुलिस विभाग से जुड़ी अन्य शिकायतों के समाधान हेतु ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किए जाने के लिए वाइब्रेंट विलेज में थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम संचालित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article डिप्टी सीएम ने 339 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
    Next Article अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौत, कई घायल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    काशीपुर किसान की आत्महत्या: मुख्यमंत्री धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए

    देहरादून। ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस का शिकंजा, दो ज्वैलरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

    देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की देहरादून शाखा ने फर्जी हॉलमार्किंग की शिकायत पर हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में बड़ी…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    भारतीय नौसेना में चयनित श्रमिक साथी पप्पू कुमार का मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल द्वारा भव्य सम्मान

    किरंदुल। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), शाखा किरंदुल ने अपनी गौरवशाली एवं श्रमिक हितैषी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीराजनीति

    कांग्रेस ने उठाए सीजफायर पर सवाल, आखिर क्या थी मजबूरी

    Indo-Pak War : कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल और मांगें भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर काफी गंभीर हैं, और इनका मूल उद्देश्य…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कारगिल दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password