jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: डिप्टी सीएम ने 339 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » डिप्टी सीएम ने 339 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
उत्तर प्रदेशराज्य

डिप्टी सीएम ने 339 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

News Desk
Last updated: July 27, 2026 4:04 pm
News Desk
Share
SHARE

प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज पहुंचे. तहसील सोरांव के ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण और कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. अमृत सरोवर परिसर में स्थापित महात्मा बुद्ध, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं तथा अशोक की लाट का विधिवत अनावरण किया.

Contents
About The AuthorNews Desk

विकसित भारत जी राम जी योजना (VB-G RAM G) के तहत बटन दबाकर 3,25,97,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. 5.64 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सृजित विकास खंड सहसों कार्यालय के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया. मंच से लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाभियां और डेमो चेक वितरित किए. इसके साथ ही दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया और दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की.

डिप्टी सीएम ने अमृत सरोवर परिसर और नवनिर्मित विकास खंड कार्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है. हमारी सरकार का संकल्प गरीब को अमीर बनाना, किसान की आय बढ़ाना और महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाना है.

उपमुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को विकास का आधार बताया. उन्होंने कहा कि देश में आज 3 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और सरकार का लक्ष्य इस संख्या को 6 करोड़ तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि जल्द ही ‘महिला क्रेडिट कार्ड उद्यमी योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को क्रेडिट कार्ड के जरिए 20,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समूह की दीदियों को 8.73 करोड़ और 2.24 करोड़ के डेमो चेक सौंपे.

उपमुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी निष्ठा से काम कर रही है. पक्के मकान, मुफ़्त राशन, आयुष्मान कार्ड और डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बिचौलियों को खत्म कर सीधे लाभार्थियों तक 100% लाभ पहुंचाया जा रहा है.

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ से न केवल उत्तर प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदलेगी, बल्कि वहां रहने वाले हर नागरिक की तकदीर भी संवरेगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article वाराणसी: मासूम के पैंट में पेशाब करने पर ‘हैवान’ बनी टीचर, गर्म चाकू से जलाया प्राइवेट पार्ट, FIR दर्ज
    Next Article कारगिल दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    MCD वार्ड कमेटी चुनाव: भाजपा ने आप से आए पार्षदों पर जताया भरोसा, मिलीं अहम जिम्मेदारियां

    नई दिल्ली। एमसीडी के वार्ड कमेटियों के चुनाव में भाजपा, आप और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी ( IVP ) से आए पार्षदों…

    5 Min Read
    सेवानिवृत्त
    उत्तराखंडराज्य

    दीर्घकालिक सेवा के सम्मान में सूचना विभाग ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

    देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेरठ के खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कब तक होगा पूरा? सीएम योगी ने बता दी डेडलाइन

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दोपहर मेरठ के सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    होली के दिन दर्दनाक हादसा: बंदरों से बचते समय छत से गिरा किसान, मौत से परिवार में मचा कोहराम

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां बंदरों के हमले से बचने की…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: डिप्टी सीएम ने 339 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password