jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दून यूनिवर्सिटी में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, छात्रों के लिए चलेंगी 2 इलेक्ट्रिक बसें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दून यूनिवर्सिटी में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, छात्रों के लिए चलेंगी 2 इलेक्ट्रिक बसें
उत्तराखंडराज्य

दून यूनिवर्सिटी में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, छात्रों के लिए चलेंगी 2 इलेक्ट्रिक बसें

News Desk
Last updated: August 14, 2026 8:56 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुये. सीएम धामी ने विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दून विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभागों को और बेहतर किया जाएगा.

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय में 11 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन एवं 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित केंद्रीय पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया. साथ ही, दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 एफएम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा ये संस्थागत सुविधाएं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को नई गति देने के साथ ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा किया दून विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा. इसके अलावा, दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 एफएम के संचालन के लिये कार्यक्रम समन्वयक और तकनीकी सहायक के 2 पद भी सृजित किये जायेंगे. दून विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 2 इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था की जायेगी. दून विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा विभागों को बेहतर किया जायेगा. जिससे वे राज्य के अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने और राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो सके.

विदेशी भाषाओं स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, चाईनीज एवं जापानी भाषा विभागों के लिये जरूरी पदों का भी सृजन किया जायेगा. सीएम ने कहा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति होती है. जिस देश का युवा सपने देखने का साहस, उन्हें पूरा करने का संकल्प और कठिन परिश्रम करने की क्षमता रखता है, उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. भारत की विशाल युवा आबादी विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसी महत्वपूर्ण पहलें संचालित की जा रही हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा आज का युग नवाचार का है. राज्य सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में एआई, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे आधुनिक विषयों को बढ़ावा दिया जा रहा है. वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में साइंस सिटी और एस्ट्रो पार्क जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है.

राज्य सरकार उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही शिक्षा और शोध की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है. प्रदेश में नए महाविद्यालयों और मॉडल कॉलेजों की स्थापना, महिला छात्रावास, आईटी लैब एवं परीक्षा भवन जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नई भर्तियों के जरिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के जरिए प्राध्यापकों को 18 लाख रुपये तक का शोध अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है. उत्कृष्ट शोध कामों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

सीएम ने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है. UPSC, NDA और CDS जैसी परीक्षाओं की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को साक्षात्कार की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 3 लाख से ज्यादा महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
    Next Article देहरादून में स्कूल बसों पर सख्ती, GPS-CCTV अनिवार्य; ई-टिकटिंग भी होगी लागू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल की मंजरी महाजन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

    सुजानपुर: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी और गौरवमयी खबर है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ की पूर्व…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन

    पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद दो धड़ों में बंटे कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बीजेपी देश में सबसे बड़ा संकट, रक्षाबंधन पर बोले अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को देश के सामने सबसे बड़ा संकट बताया.…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- लोकतंत्र पर हमला

    शिमला: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद के विरोध में आवाज…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दून यूनिवर्सिटी में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, छात्रों के लिए चलेंगी 2 इलेक्ट्रिक बसें
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password