jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 3 लाख से ज्यादा महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 3 लाख से ज्यादा महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 3 लाख से ज्यादा महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’

News Desk
Last updated: August 14, 2026 8:52 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है. सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों’ की संख्या 3 लाख 3 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक लाख 12 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को निर्धारित अवधि से पहले ही हासिल करने के लिए जिम्मेदार विभाग जुट गए हैं.

Contents
About The AuthorNews Desk

धामी सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नारी सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं. इसी के तहत नवंबर 2022 से ‘लखपति दीदी’ योजना शुरू की गई है. धामी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत इरादों से यह योजना साल दर साल नया रिकॉर्ड कायम कर रही है. जो भी सालाना लक्ष्य रखा गया, निर्धारित अवधि से पहले ही हासिल कर लिया गया. वित्तीय वर्ष 2025-26 तक 3 लाख 3 हजार 696 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं. इन महिलाओं ने अपनी वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक पहुंचाकर आत्मनिर्भरता की शानदार मिसाल पेश की है.

लखपति दीदी के मुख्य व्यवसाय: स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं प्रदेश सरकार की अनुदानित एवं ऋण योजनाओं के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों के माध्यम से अपनी आर्थिकी को मजबूती दे रही हैं. खास तौर पर जैविक खेती, फूड प्रोसेसिंग, मसाला निर्माण, हस्तशिल्प, डेरी-पशुपालन, मौन पालन, मशरूम उत्पादन, होमस्टे संचालन जैसे व्यवसायों को महिलाओं ने अपनाया है. मिलेट से तैयार बेकरी उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए महिलाएं यह उत्पाद भी तैयार कर रही हैं.

बाजारों तक आसान बनाई पहुंच: स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रोसेसिंग, बिक्री और बाजारों तक आसान पहुंच के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष व्यवस्था बनाई है. इसके लिए 24 ग्रोथ सेंटर, 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट और 17 सरस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं. बड़े बाजारों से जोड़ने के लिए जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सरस मेलों का आयोजन किया जा रहा है.

स्थानीय उत्पादों को मिली विशेष पहचान: धामी सरकार की पहल पर ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड ने महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है. स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और गुणवत्ता में सुधार होने से महानगरों और प्रमुख शहरों में इन उत्पादों की मांग बढ़ी है.

5.19 लाख से अधिक महिलाएं संगठित: उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूहों की महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य लगातार जारी है. प्रदेश के सभी 13 जनपदों के 95 ब्लाकों में कुल 5 लाख 19 हजार 943 महिलाओं को संगठित कर 70 लाख 767 समूह, 8179 ग्राम संगठन और 615 कलस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) तैयार किए गए हैं.

मातृशक्ति उत्तराखंड की आर्थिक और सामाजिक क्रांति की सबसे बड़ी संवाहक है. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि राज्य के विकास में भी अग्रणीय भूमिका निभा रही हैं. इन समूहों को विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी आय के नए स्रोत विकसित हो सकें. हमारी सरकार हर स्तर पर मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदारी की अपील
    Next Article दून यूनिवर्सिटी में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, छात्रों के लिए चलेंगी 2 इलेक्ट्रिक बसें
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा में सीईओ का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) श्री कृष्ण करुणेश ने 10 मार्च 2026 को शहर के विभिन्न सेक्टरों…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में ब्लॉक प्रमुख ही संभालेंगे ‘प्रशासक’ की कुर्सी, आज जारी हो सकता है आदेश

    यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न हो पाने के कारण निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों को ब्लॉक का प्रशासक बनाया…

    3 Min Read
    क्राइमताजा खबरराज्यराष्ट्रीय

    जान की कीमत सिर्फ इतनी…?, 5 रुपये के नाश्ते के लिए बच्चे ने 8वीं क्लास के लड़के को चाकू घोंपकर मार डाला

    हुबली: कर्नाटक के हुबली में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. महज 5 रुपए के नाश्ते के लिए 6वीं…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनेगा एआई विश्वविद्यालय, स्कूल निरीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल अपनाएगा विभाग

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में एआइ विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। स्कूलों के निरीक्षण के लिए विभाग जम्मू कश्मीर के माडल को अपनाएगा।…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 3 लाख से ज्यादा महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password