jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अंसारी बंधुओं के आवास से 300 मीटर दूर सभा कर सीएम ने भरी चुनावी हुंकार, 2027 में सातों विधानसभा सीटों पर नजर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अंसारी बंधुओं के आवास से 300 मीटर दूर सभा कर सीएम ने भरी चुनावी हुंकार, 2027 में सातों विधानसभा सीटों पर नजर
उत्तर प्रदेशराज्य

अंसारी बंधुओं के आवास से 300 मीटर दूर सभा कर सीएम ने भरी चुनावी हुंकार, 2027 में सातों विधानसभा सीटों पर नजर

News Desk
Last updated: July 31, 2026 6:33 am
News Desk
Share
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक बार फिर साफ किया कि जेल या जहन्नुम ही अपराधियों का ठिकाना है। कहा कि माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा किया है। अब अपराधियों या माफिया को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वह मुख्तार अंसारी के इलाके गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बिना नाम लिए मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी पर भी निशाना साधा। कहा कि यहां के सांसद को विकास से कोई मतलब नहीं है, बल्कि वे अवैध शस्त्र लाइसेंस बनवाने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से योग्य विधायक और सांसद चुनने की अपील की। युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुहम्मदाबाद स्थित नवीन कृषि मंडी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 692 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सांकेतिक चेक बांटा। मुख्यमंत्री ने सपा पर एक के बाद एक जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में त्योहारों के दौरान उपद्रव होते थे और नौकरियों में वसूली की जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।

कहा कि आज जो लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं, वह हथियार लहराने वाले माफिया के आगे नाक रगड़ते थे। उनकी कब्र पर जाकर फातिया पढ़ते हैं। अब सरकार ने कहा कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे तो माफिया मिट्टी में गए हैं। अब कोई गरीब का बेटा किसी कस्बे में रामलीला का आयोजन कर रहा होगा तो कोई असलहा लहराकर दहशत नहीं फैला सकेगा। उसे मालूम है कि ऐसा किया तो मिट्टी में मिलना पड़ेगा।

माफिया किसी की नहीं होता, सभी का खून चूसता

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर ऋषि-मुनियों की पावन धरती है और यह जनपद शुरू से ही राष्ट्र रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। लेकिन कुछ लोगों ने इसकी गौरवशाली पहचान पर संकट खड़ा किया और विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन किया। गाजीपु को लहुरी काशी भी कहा जाता है। ऐसे जनपद में माफिया का पनपना शोभा नहीं देता है। कुछ लोगों तो तत्कालिक लाभ हुआ होगा लेकिन माफिया किसी का नहीं होता, वह सबका खून चूसता है। माफिया केवल गरीबों का शोषण करते हैं और व्यापारियों में भय और दहशत की स्थिति पैदा करते हैं।

पूर्वांचल के विकास को मिली गति

सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल के विकास को नई गति दी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को चंदौली और वाराणसी से जोड़ते हुए सोनभद्र तक विस्तारित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार ने एक्सप्रेस-वे निर्माण के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article डी ए वी किरंदुल में ब्रह्मोस मिसाइल के पूर्व डायरेक्टर जनरल का आगमन
    Next Article कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, बरेली में नौ जिलों के अफसरों के साथ मुख्य सचिव और डीजीपी ने बनाई रणनीति
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    चुनावों
    राज्यहरियाणा

    भाजपा ने बनाई निकाय चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने की रणनीति

    चंडीगढ़। पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के पंचकमल कार्यालय पर हुई एक बड़ी संगठनात्मक बैठक में नगर निगम चुनावों में बड़े…

    7 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में 2025 में भ्रष्टाचार पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का असर दिखाई दिया

    चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को सिर्फ नारा…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में कर्मचारियों की महाहड़ताल, सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप; CM मान आज करेंगे बैठक

    चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के 18 प्रतिशत डीए से जुड़े फैसले को पंजाब सरकार से लागू कराने की मांग को लेकर साझा…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या: 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बना नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    अयोध्या: 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बना नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अयोध्या, 28 जून 2025:22 जनवरी 2024 को…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अंसारी बंधुओं के आवास से 300 मीटर दूर सभा कर सीएम ने भरी चुनावी हुंकार, 2027 में सातों विधानसभा सीटों पर नजर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password