jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में कर्मचारियों की महाहड़ताल, सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप; CM मान आज करेंगे बैठक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में कर्मचारियों की महाहड़ताल, सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप; CM मान आज करेंगे बैठक
पंजाबराज्य

पंजाब में कर्मचारियों की महाहड़ताल, सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप; CM मान आज करेंगे बैठक

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 27, 2026 10:47 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के 18 प्रतिशत डीए से जुड़े फैसले को पंजाब सरकार से लागू कराने की मांग को लेकर साझा कर्मचारी मंच के आह्वान पर पंजाब के सरकारी कर्मचारी आज 27 अगस्त को महाहड़ताल पर हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के कार्यालयों के अलावा प्रदेशभर के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। महाहड़ताल के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

इसी बीच कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दोपहर एक बजे जालंधर स्थित पीएपी मुख्यालय में साझा कर्मचारी मंच के नेताओं के साथ बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए साझा कर्मचारी मंच के कोआर्डिनेटर सुखचैन सिंह खैहरा, पंजाब सिविल सचिवालय कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान सुशील कुमार फौजी सहित कई कर्मचारी नेता चंडीगढ़ से जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं।

10 कर्मचारी नेता होंगे बैठक में शामिल

मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में साझा कर्मचारी मंच के अलावा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गठित एसोसिएशन और पेंशनर एसोसिएशन के नेता भी शामिल होंगे। बैठक में कुल 10 कर्मचारी नेताओं के शामिल होने की जानकारी है। कर्मचारी नेता 18 प्रतिशत डीए लागू करने के साथ-साथ अपनी अन्य मांगों को भी सरकार के सामने रखेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मुख्य सचिव, वित्त सचिव और पर्सनल विभाग के सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

महाहड़ताल के बीच सरकार से समाधान की उम्मीद

कर्मचारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के 18 प्रतिशत डीए से जुड़े फैसले को लागू करने में सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। इसी मांग को लेकर साझा कर्मचारी मंच ने महाहड़ताल का आह्वान किया है।

अब सभी की निगाहें दोपहर एक बजे होने वाली बैठक पर टिकी हैं। कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में उनकी मांगों पर ठोस फैसला लिया जा सकता है। बैठक के नतीजे के आधार पर महाहड़ताल को लेकर कर्मचारी संगठनों की अगली रणनीति तय होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article SKMS बचेली ने NMDC प्रबंधन को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र: नई भर्ती, ठेका श्रमिक वेतन समझौता और आउटसोर्सिंग पर रोक की उठाई आवाज
    Next Article पंजाब में सरकारी कामकाज ठप! 3 लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, अस्पताल-स्कूल भी प्रभावित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    शालीमार बाग
    दिल्ली

    शालीमार बाग के अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: पेट में फंसे चम्मच को बिना सर्जरी निकाला गया, मरीज स्वस्थ

    शालीमार बाग के अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: पेट में फंसे चम्मच को बिना सर्जरी निकाला गया, मरीज स्वस्थ दिल्ली के…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    बरसात के बाद हिमाचल में 800 किमी सड़कों की फिर होगी टारिंग, 120 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बरसात खत्म होने के बाद प्रदेशभर में 800 किलोमीटर…

    2 Min Read
    दिल्लीराजनीति

    BJP 2500 Rupees Yojana 2025 : सवाल – 2500 कब मिलेंगे? सीएम रेखा का जवाब आगया !

    0 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में नहरी सिंचाई का बढ़ा दायरा, 2022 के 22% से बढ़कर 88% पहुंचा नहरी पानी का इस्तेमाल

    लुधियाना। पंजाब में कृषि सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और गिरते जल स्तर को सुधारने के लिए चलाए गए अभियानों का…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब में कर्मचारियों की महाहड़ताल, सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप; CM मान आज करेंगे बैठक
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password