jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: काला झंडा दिखाने पर हिरासत में लिए मोहनजीत से मारपीट का आरोप, NHRC ने लिया संज्ञान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » काला झंडा दिखाने पर हिरासत में लिए मोहनजीत से मारपीट का आरोप, NHRC ने लिया संज्ञान
पंजाबराज्य

काला झंडा दिखाने पर हिरासत में लिए मोहनजीत से मारपीट का आरोप, NHRC ने लिया संज्ञान

News Desk
Last updated: September 6, 2026 10:25 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान नशे के मुद्दे पर काला झंडा दिखाने के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए मोहनजीत सिंह से कथित मारपीट और प्रताड़ना के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

राज्यसभा सदस्य तरुण। चुग की ओर से बीती चार सितंबर को दी गई शिकायत पर आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संगरूर के पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में तत्काल जांच कर नोटिस प्राप्त होने के दो सप्ताह के भीतर बिंदुवार कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

गंभीर मारपीट और प्रताड़ना

आयोग के समक्ष रखी शिकायत के अनुसार, दो सितंबर को संगरूर के सुनाम स्थित गांव शेरों में मुख्यमंत्री के ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मोहनजीत सिंह ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर विरोध जताते हुए काला झंडा दिखाया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया और वहां उनके साथ गंभीर मारपीट और प्रताड़ना की गई।

उन्हें चोटें पहुंचाने और बिजली के झटके देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में पुलिसकर्मियों पर उनकी धार्मिक पहचान के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि पुलिसकर्मियों ने उनका जूड़ा खोलकर बाल और दाढ़ी खींची।

उनकी मां और बहन के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं। इसके अलावा कथित हिरासत के दौरान वीडियो काल के माध्यम से पीड़ित को घायल और बिना कपड़ों की स्थिति में दिखाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

मेडिकल जांच और सीसीटीवी सुरक्षित रखने के निर्देश

एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले को मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत संज्ञान में लिया। आयोग ने पीड़ित का तत्काल चिकित्सकीय-कानूनी परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल जांच रिपोर्ट, चोटों का विवरण और दिए गए उपचार की जानकारी भी मांगी गई है।

आयोग ने संबंधित पुलिस थाने और पुलिस परिसर की पूरी और बिना एडिट वाली सीसीटीवी फुटेज तत्काल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। इसकी प्रमाणित प्रति पेन ड्राइव में आयोग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। कथित वीडियो काल से संबंधित इलेक्ट्रानिक साक्ष्य भी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हिरासत का पूरा रिकार्ड मांगा

आयोग ने गिरफ्तारी और हिरासत से जुड़े रिकार्ड, डीडीआर/जीडी प्रविष्टियां तथा अन्य पुलिस दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज है या नहीं, इसकी जानकारी के साथ लगाई गई धाराओं और जांच की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट भी मांगी गई है। यदि प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है तो उसका कारण बताना होगा।

मोहनजीत सिंह की हिरासत या पूछताछ से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों के नाम, पद, तैनाती और उनकी भूमिका की जानकारी भी आयोग को देनी होगी। आयोग ने किसी पुलिसकर्मी के प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाए जाने पर उसके खिलाफ की गई विभागीय या आपराधिक कार्रवाई का विवरण भी मांगा है।

पीड़ित की मां और बहन के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों की अलग से जांच कर उसके निष्कर्ष रिपोर्ट में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। संगरूर के जिला मजिस्ट्रेट को आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पीड़ित की चिकित्सकीय स्थिति की जांच कराने को कहा गया है।

आयोग ने सभी मेडिकल रिकार्ड, सीसीटीवी फुटेज, पुलिस रिकार्ड और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। मामला आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग के समक्ष रखा जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बठिंडा में ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ का आगाज, गुरदास मान के चरण स्पर्श कर भावुक हुए CM मान
    Next Article सफाई कर्मियों के हित में सैनी सरकार का बड़ा फैसला, 2000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता भी मिलेगा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

    चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के युवाओं को रोजगार का डिजिटल सेतु, सीएम सुक्खू ने लॉन्च किया ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस पर फिर अटका तिरंगा, मंत्री अमन अरोड़ा ने मंच से किया संबोधन

    अमृतसर। गुरु नानक स्टेडियम में 13 अगस्त को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद आज 15 अगस्त पर मनाए जा रहे…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बुलंदशहर SSP ने लिया सख्त एक्शन: 5 पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित

    बुलंदशहर। एसएसपी ने दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड, निजापुर में हुए दोहरे हत्याकांड तथा बिना सूचना दिए दबिश देने के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: काला झंडा दिखाने पर हिरासत में लिए मोहनजीत से मारपीट का आरोप, NHRC ने लिया संज्ञान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password