jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: धामी सरकार की पहल रंग लाई, उत्तराखंड में EPFO के नए क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों पर केंद्र करेगा विचार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » धामी सरकार की पहल रंग लाई, उत्तराखंड में EPFO के नए क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों पर केंद्र करेगा विचार
उत्तराखंडराज्य

धामी सरकार की पहल रंग लाई, उत्तराखंड में EPFO के नए क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों पर केंद्र करेगा विचार

News Desk
Last updated: August 6, 2026 7:43 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिलने जा रही है। उत्तराखंड में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पृथक क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Contents
About The AuthorNews Desk

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में बताया है कि ईपीएफओ कार्यालयों की स्थापना अथवा उन्नयन का निर्णय कार्यभार, कार्यक्षेत्र, कर्मचारियों की संख्या, प्रशासनिक आवश्यकता तथा सेवा वितरण की जरूरतों के आधार पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के बीच कार्यभार के संतुलित वितरण और सेवा प्रदायगी की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से ईपीएफओ कार्यालयों का युक्तिकरण भी किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए सभी सुझावों और मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है तथा ईपीएफओ के प्रचलित मानकों एवं नीतियों के अनुरूप उन पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड में ईपीएफओ की सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी
    Next Article उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला, वन विभाग के वरिष्ठ IFS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू के बड़े ऐलान, कर्मचारियों-पेंशनर्स को एरियर और वन मित्रों का बढ़ा मानदेय

    हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू…

    2 Min Read
    दिल्ली

    रेखा गुप्ता के बंगले पर ₹9 लाख के TV और 14 AC! दिल्ली की गर्मी का ऐसा समाधान, आम जनता शर्मिंदा!

    दिल्ली की राजनीति में गर्मी और भी बढ़ गई है, लेकिन वजह मौसम नहीं, बल्कि रेखा गुप्ता के बंगले का…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — “अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग”, 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर प्रीमियर, नोएडा एक्सटेंशन

    ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — "अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग", 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में “तारुण्य वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मासिक धर्म स्व-स्वच्छता प्रबंधन और पीरियड से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।इस दौरान शासकीय हाई स्कूल कोडनार क्रमांक 01 के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड नाटक एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोड़ेनार में ‘तारुण्य वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा स्वच्छ सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित किशोरियों को बताया गया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रम या संकोच को दूर करना आवश्यक है। वक्ताओं ने स्वच्छता अपनाने, समय-समय पर सैनिटरी पैड बदलने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों ने उनका समाधान किया। अंत में सभी को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इस संबंध में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या आभा सिंह चौहान,गाइड कैप्टन अंजू साहू,स्काउट मास्टर सुन्नम गंगाराजू,पुष्पा सिंह,पूजा साहू सहित दन्तेवाड़ा के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा l

    किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: धामी सरकार की पहल रंग लाई, उत्तराखंड में EPFO के नए क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों पर केंद्र करेगा विचार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password