jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 2434 करोड़ के PNB फ्रॉड के बाद हरियाणा सरकार ने उठाया कड़ा कदम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 2434 करोड़ के PNB फ्रॉड के बाद हरियाणा सरकार ने उठाया कड़ा कदम
राज्यहरियाणा

2434 करोड़ के PNB फ्रॉड के बाद हरियाणा सरकार ने उठाया कड़ा कदम

Tripty Srivastava
Last updated: January 23, 2026 9:59 am
Tripty Srivastava
Share
हरियाणा सरकार
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ हुए 2434 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड को लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। प्रदेश सरकार ने उन सरकारी कर्मचारियों के ऋण खातों के मिलान (रिकांसिलिएशन) की प्रक्रिया शुरू की है, जिन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से लोन लिया हुआ है अथवा जिनके ऋण खाते ऋण पोर्टफोलियो के स्थानांतरण के बाद पीएनबी को ट्रांसफर किए गए हैं। राज्य के वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में एक लेटर जारी किया गया है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के बाद अब दो फाइनेंस कंपनियों ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ लोन फ्रॉड किया है। पब्लिक सेक्टर के इस बैंक ने 27 दिसंबर 2025 को बताया कि श्रीग्रुप की दो कंपनियों श्री इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड और श्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर्स ने उसके साथ 2434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

पीएनबी ने बैंकिंग रेगुलेटर रिजर्व बैंक को इसकी जानकारी दी है। शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में बैंक ने बताया कि श्री इक्विपमेंट के पूर्व प्रमोटर्स ने 1,240.94 करोड़ रुपये और श्री इन्फ्रास्ट्रक्चर ने 1,193.06 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है।

हरियाणा सरकार की ओर से इस मामले में सभी विभागों को सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां जल्द से जल्दी की जाएं।

इस प्रक्रिया की निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों या कार्यालयों को मुख्यालय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने होंगे। यह नोडल अधिकारी अपने विभाग अथवा कार्यालयों के सभी ऋणधारक कर्मचारियों के ऋण खातों के मिलान की प्रक्रिया की देखरेख करेंगे।

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक विभाग-कार्यालय को जिला स्तर पर भी नोडल अधिकारी नामित करने को कहा गया है। ये अधिकारी विभिन्न जिलों में ऋण खातों के मिलान के साथ-साथ अन्य संगठनों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत ऋणधारक कर्मचारियों के ऋण मामलों के मिलान का भी समन्वय करेंगे।

राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि नामित नोडल अधिकारियों के नाम एवं संपर्क विवरण 27 जनवरी तक वित्त विभाग को ई-मेल आईडी wmafdhry@gmail.com पर भेजे जाएं, ताकि ऋण खातों के मिलान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राज्य सचिवालय राज्य सचिवालय संघ चुनाव: विजेता और नतीजों की पूरी जानकारी
Next Article नायब सिंह सैनी सीएम नायब सिंह सैनी ने खेलों इंडिया योजना के तहत कुरुक्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

स्वामी विवेकानंद
उत्तराखंडराज्य

स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में युवाओं को सम्मानित किया गया

देहरादून। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में भव्य समारोह…

3 Min Read
गणेश जोशी
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में गणेश जोशी ने 616.67 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित सामुदायिक भवन, नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

Mayawati vs CM Yogi: गुस्से में मायावती सीएम योगी से भीड़ गई..

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दलित समाज की एक बारात पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP)…

2 Min Read
मुख्य सचिव
उत्तराखंडराज्य

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक: सिंचाई, पेयजल और शहरी विकास योजनाओं पर विशेष जोर

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: 2434 करोड़ के PNB फ्रॉड के बाद हरियाणा सरकार ने उठाया कड़ा कदम
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password