jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विमुक्ति दिवस पर सीएम सैनी का बड़ा संदेश, बोले- घुमंतू समाज को अधिकार और सुविधाएं मिलना जरूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विमुक्ति दिवस पर सीएम सैनी का बड़ा संदेश, बोले- घुमंतू समाज को अधिकार और सुविधाएं मिलना जरूरी
पंजाबराज्य

विमुक्ति दिवस पर सीएम सैनी का बड़ा संदेश, बोले- घुमंतू समाज को अधिकार और सुविधाएं मिलना जरूरी

News Desk
Last updated: August 31, 2026 10:18 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने चंडीगढ़ आवास पर हरियाणा और पंजाब की घुमंतू एवं विमुक्त जातियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल विमुक्ति दिवस मनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इस समाज को वे अधिकार और सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिनसे वह लंबे समय तक वंचित रहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने जानकारी दी कि 702 घुमंतू परिवारों को प्लाट देकर आवास योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 1.60 लाख परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं।

समाज के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों ने 1871 में क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट के जरिए घुमंतू समाज को जन्मजात अपराधी घोषित कर कलंकित किया था। 31 अगस्त 1952 को इस कानून से मुक्ति मिली, इसलिए इस दिन विमुक्ति दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने समाज के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता और रक्षा में विमुक्त एवं घुमंतू समाज के अनेक महापुरुषों और योद्धाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा देते हुए बताया कि करनाल, पलवल और रोहतक में 702 घुमंतू परिवारों को प्लाट आवंटित किए गए हैं। उन्होंने इसे परिवारों के सुरक्षित भविष्य की नींव बताया।

उन्होंने बताया कि डा. आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना में मकान मरम्मत की सहायता 30 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये की गई है। इससे 85,815 परिवारों को 416 करोड़ रुपये की सहायता मिली है। गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की योजना से 15 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

8000 से 12000 रुपये तक छात्रवृत्ति…

मुख्यमंत्री ने घुमंतू समाज से बच्चों को हर हाल में शिक्षित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार 12वीं तक विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें, वर्दी और स्टेशनरी देने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करा रही है। डा. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 8,000 से 12,000 रुपये तक छात्रवृत्ति दी जा रही है।

उन्होंने युवाओं से हुनर सीखने, खेलों में आगे बढ़ने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही प्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने को कहा, ताकि घुमंतू एवं विमुक्त समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय डीएनटी कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देसुजोदा, हरियाणा घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन सरदार जसमेर सिंह बंजारा और पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम भगवंत मान ने किया शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का शुभारंभ, छह टीमें लेंगी हिस्सा
    Next Article साकरस के तीन भाइयों की कामयाबी: एक साथ शिक्षक भर्ती में चयन, CM सैनी ने मंच से की तारीफ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    ऋषिकेश में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग, आरआरपी ने सौंपा ज्ञापन

    देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने सोमवार को उप जिलाधिकारी अपूर्व सिंह के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन…

    2 Min Read
    नन्धौर
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में पर्यटन स्वरोजगार योजना: नन्धौर वाइल्डलाइफ सफारी के लिए पात्र आवेदक बुलाए गए

    चम्पावत। नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र में वाइल्डलाइफ सफारी एवं ईको-टूरिज्म गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय नागरिकों को…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में जर्जर स्कूलों पर बड़ा फैसला, 118 भवनों की जगह बनेंगे नए स्कूल

    चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में सर्वे के दौरान…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    अरावली की हरियाली लौटाने की मुहिम: हरियाणा वन विभाग की ‘मातृवन’ योजना

    अरावली पर्वत शृंखला की लुप्त होती हरियाली को पुनर्जीवित करने के लिए हरियाणा वन विभाग ने एक महात्वाकांक्षी योजना मातृवन…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: विमुक्ति दिवस पर सीएम सैनी का बड़ा संदेश, बोले- घुमंतू समाज को अधिकार और सुविधाएं मिलना जरूरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password