jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: साकरस के तीन भाइयों की कामयाबी: एक साथ शिक्षक भर्ती में चयन, CM सैनी ने मंच से की तारीफ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » साकरस के तीन भाइयों की कामयाबी: एक साथ शिक्षक भर्ती में चयन, CM सैनी ने मंच से की तारीफ
राज्यहरियाणा

साकरस के तीन भाइयों की कामयाबी: एक साथ शिक्षक भर्ती में चयन, CM सैनी ने मंच से की तारीफ

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 31, 2026 10:35 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। सरकारी नौकरियों के लिए कभी पर्ची और खर्ची के आरोपों से घिरे हरियाणा में अब योग्यता और पारदर्शिता को आधार बनाकर भर्ती किए जाने का दावा सरकार की ओर से किया जा रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इसका एक उदाहरण नूंह के साकरस गांव में देखने को मिला, जहां एक मुस्लिम किसान परिवार के तीन सगे भाइयों ने एक ही शिक्षक भर्ती में सरकारी नौकरी हासिल की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नूंह में मेवात कैडर के 1054 नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों (पीआरटी) के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में इन तीनों भाइयों का विशेष रूप से उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने साकरस गांव के किसान हाजी शहाबुद्दीन के तीन बेटों मोहम्मद अरशद, मोहम्मद इरशाद और इरफान खान की सफलता को सरकार की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिल रही है और ‘पर्ची-खर्ची’ की व्यवस्था को खत्म किया जा चुका है।

एक ही परिवार के तीन सगे भाई बने शिक्षक 

तीनों भाइयों ने वर्ष 2024 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की टीजीटी भर्ती में एक साथ सफलता हासिल की थी। मोहम्मद अरशद का चयन टीजीटी उर्दू के लिए हुआ, जबकि मोहम्मद इरशाद और इरफान खान का चयन टीजीटी सामाजिक विज्ञान के पद पर हुआ।

एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों का एक ही भर्ती में शिक्षक बनना उस समय भी चर्चा का विषय बना था। अब पीआरटी भर्ती में मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच से इनका उदाहरण दिए जाने के बाद यह उपलब्धि फिर सुर्खियों में है।

हाजी शहाबुद्दीन के परिवार की पृष्ठभूमि बेहद साधारण है। उनके परिवार में सात बच्चे हैं। तीनों भाइयों ने शुरुआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से की। इसके बाद दसवीं की पढ़ाई गांव के मोहम्मदिया हाईस्कूल और 12वीं की पढ़ाई फिरोजपुर झिरका स्थित दयानंद सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पूरी की। इसके बाद तीनों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए शिक्षक भर्ती में अपनी जगह बनाई।

साकरस गांव के परिवार की कहानी प्रेरणादायक

साकरस गांव के इस परिवार की कहानी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मेवात जैसे क्षेत्र से आती है, जहां सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में खास आकर्षण है। तीनों भाइयों की सफलता यह दिखाती है कि सीमित साधनों और किसान परिवार की पृष्ठभूमि के बावजूद लगातार मेहनत, योग्यता और प्रतियोगी परीक्षा के जरिए सरकारी सेवा में जगह बनाई जा सकती है।

मनोहर लाल का लगाया पौधा नायब ने सींचा

नूंह में आयोजित कार्यक्रम में मेवात कैडर के 1,054 नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी भर्तियों को लेकर अपनी सरकार की नीति पर विस्तार से बात की।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भाई-भतीजावाद, जात-पात, क्षेत्रवाद और ‘पर्ची-खर्ची’ के आधार पर नौकरी मिलने की शिकायतें सामने आती थीं। भाजपा सरकार बनने के बाद इस व्यवस्था को समाप्त कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का काम किया गया।

मुख्यमंत्री ने इसी नीति को दोहराते हुए कहा कि अब नौकरी पाने के लिए किसी सिफारिश या पैसे की जरूरत नहीं है।

हरियाणा में ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ के जरिए सरकारी नौकरी देने की परिपाटी को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल से जोड़ा जाता है। अब मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसी नीति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article विमुक्ति दिवस पर सीएम सैनी का बड़ा संदेश, बोले- घुमंतू समाज को अधिकार और सुविधाएं मिलना जरूरी
    Next Article कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी नौशाद, कई पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में खुलेंगे 2800 नए राशन डिपो, 5.5 लाख परिवारों को घर के पास मिलेगा राशन

    चंडीगढ़। अब राशन लेने के लिए लाभार्थियों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। आज मोहाली के विकास भवन में 2800…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कौन बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO? रेस में 18 दावेदार, इस दिन होगा नाम का ऐलान

    अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए अंतिम साक्षात्कार मंगलवार से होगा। बुधवार तक चलने…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    वीबी-जी राम जी योजना: उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्यों में हिमाचल ने मारी बाजी, मजदूरी व्यय में बनाई बढ़त

    शिमला। हिमालय की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और सीमित संसाधन विकास की राह में बाधा जरूर हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश ने…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी के निर्देश पर बदलेगी 93 राजकीय उद्यानों की सूरत, हाईटेक नर्सरी से किसानों को मिलेगा लाभ

    देहरादून। प्रदेश में उद्यान विभाग के अधीन संचालित 93 राजकीय उद्यान अब नए कलेवर में निखरेंगे। लंबे समय से उपेक्षा और…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: साकरस के तीन भाइयों की कामयाबी: एक साथ शिक्षक भर्ती में चयन, CM सैनी ने मंच से की तारीफ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password