jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM योगी का वनटांगियों से जुड़ाव की कहानी: वनवासियों के साथ 10वीं बार दीपावली मनाएंगे, पर्व की खुशियां बाटेंगे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM योगी का वनटांगियों से जुड़ाव की कहानी: वनवासियों के साथ 10वीं बार दीपावली मनाएंगे, पर्व की खुशियां बाटेंगे
उत्तर प्रदेशराज्य

CM योगी का वनटांगियों से जुड़ाव की कहानी: वनवासियों के साथ 10वीं बार दीपावली मनाएंगे, पर्व की खुशियां बाटेंगे

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 8, 2026 6:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दीपोत्सव मनाने के लिए वनग्राम तैयार हो रहा है। रविवार को योगी जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनटांगियों के साथ दीपावली पर्व मनाएंगे। इस दौरान 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। वनटांगियों के जीवन से उपेक्षा का अंधेरा मिटाकर विकास और खुशहाली की रोशनी पहुंचाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दीपावली भी उनके बीच होंगे। वनटांगियों के साथ दीपावली मनाने का योगी का सिलसिला 2006 में शुरू हुआ, जब वह सांसद थे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं। मुख्यमंत्री के रूप में वनग्राम में यह उनकी लगातार 10वीं दीपावली होगी। वनटांगियों को भी दीपपर्व का इंतजार पूरे साल रहता है। शुक्रवार को वनटांगिया बस्ती जाने वाली सड़कें चकाचक मिलीं। दीपोत्सव के लिए जर्मन हैंगर लगाने का काम जोरों पर था। हेलीपैड के साथ रेस्ट रूम को भी तैयार किया जा रहा है। गांव की सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कर जांची गईं। बस्ती के लोग मुख्यमंत्री के स्वागत में अपने घर और द्वार की साफ-सफाई में जुटे मिले।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उपेक्षा से अधिकार और विकास तक का सफर

एक समय ऐसा था, जब वनटांगिया समुदाय के लोग जंगल में रहते हुए भी बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित थे। आजादी के 71 साल बाद भी उपेक्षा झेल रहे इस समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल योगी आदित्यनाथ ने सांसद रहते की थी। उनकी पहल पर सदन में वनाधिकार कानून पारित हुआ। वर्ष 2010 में अधिकार पत्र मिला, लेकिन राजस्व गांव का दर्जा अक्टूबर 2017 में तब मिला जब योगी मुख्यमंत्री बने। इसके बाद गोरखपुर और महराजगंज के 23 वनटांगिया गांवों के विकास की राह खुली। इसके बाद प्रदेश की 38 अन्य वनवासी बस्तियों तक भी विकास और अधिकारों की पहुंच बढ़ी।

लाभार्थीपरक योजनाओं के लगेंगे स्टॉल

आयोजन स्थल पर केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही मौके पर ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।

बाबा के आने पर ही जलते हैं गांव में दीये

जंगल तिकोनिया नंबर तीन में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह चरम पर है। गांव के लोगों के लिए योगी आदित्यनाथ अब सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य सरीखे हैं। उनके और वनटांगिया समुदाय के बीच बना अपनत्व का रिश्ता पीढ़ियों की स्मृतियों में दर्ज है। यही वजह है कि दीपावली पर गांव के बुजुर्ग भी बच्चों जैसी जिद करते हैं कि बाबा नहीं आएंगे तो दीये नहीं जलाएंगे। तिनकोनिया गांव के रामगणेश कहते हैं कि गांव में यह कहावत जैसी बन गई है कि दीपोत्सव का हर दीप योगी बाबा के नाम से जलता है।

रिश्ते की गर्माहट से कायम है परंपरा

वनटांगिया समुदाय के लिए दीपावली अब सिर्फ रोशनी और आतिशबाजी का त्योहार नहीं, बल्कि सम्मान, पहचान और अपनेपन का उत्सव भी है। हर साल मुख्यमंत्री का उनके बीच पहुंचना इस समुदाय को भरोसा देता है कि विकास की मुख्यधारा में उनकी जगह सुनिश्चित है। इस बार भी गांव के लोग अपने ‘बाबा’ के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री के साथ दीपावली मनाने और विकास कार्यों की सौगात पाने की उम्मीद ने गांव के उत्सव को खास बना दिया है।

78 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले की कई ग्राम पंचायतों को 78 करोड़ रुपये का दिवाली उपहार देंगे। इस दौरान 74.12 करोड़ रुपये की लागत वाली 24 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 3.88 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में अधिकांश विभिन्न गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्य हैं।

इन योजनाओं का शिलान्यास

शिलान्यास होने वाले कार्यों में कुसम्ही जंगल के तहत इको पार्क का विकास भी शामिल है। इसे कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम 4.85 करोड़ रुपये से विकसित करेगी। इसके अलावा नगर पंचायत पिपराइच में 1.92 करोड़ रुपये से वैश्विक नगर बाजार का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की यूनिट-14 करेगी। इसके लिए 96 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। 26 नवंबर को टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के सवाल पर ओपी राजभर बोले- ‘मथुरा और काशी कब जाएंगे सपा प्रमुख’
    Next Article कोतवाली के पास अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    टूटते रिश्तों में ‘संवाद’ बना सहारा, गाजियाबाद में काउंसलिंग से 849 परिवार फिर हुए एक

    गाजियाबाद। कभी मोबाइल पर किसी का संदेश देख लेने की बात पर पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया तो कभी घर-परिवार की…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पहले हिरासत, फिर FIR; हाईकोर्ट की UP पुलिस को कड़ी चेतावनी, कहा-‘कोई कानून से ऊपर नहीं’

    प्रयागराज। यूपी पुलिस की कार्यशैली पर इलाहाबाद हाईकोर्ट भड़क गया। यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट…

    8 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, हर जिले में बनेगा संयुक्त निदेशक शिक्षा का पद

    शिमला। शिक्षा निदेशालय के पुनर्गठन के बाद अब सरकार जिलास्तर पर भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। हर जिला में…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    टिहरी में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

    देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण की दिशा में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM योगी का वनटांगियों से जुड़ाव की कहानी: वनवासियों के साथ 10वीं बार दीपावली मनाएंगे, पर्व की खुशियां बाटेंगे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password