jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सत्या शर्मा फिर संभालेंगी MCD स्थायी समिति की कमान, सत्यपाल सिंह बने उपाध्यक्ष
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सत्या शर्मा फिर संभालेंगी MCD स्थायी समिति की कमान, सत्यपाल सिंह बने उपाध्यक्ष
दिल्लीराज्य

सत्या शर्मा फिर संभालेंगी MCD स्थायी समिति की कमान, सत्यपाल सिंह बने उपाध्यक्ष

News Desk
Last updated: July 27, 2026 7:20 pm
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सबसे महत्वपूर्ण समिति मानी जाने वाली स्थायी समिति को नया नेतृत्व मिल गया है. सोमवार को सिविक सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में हुए चुनाव में भाजपा पार्षद सत्या शर्मा लगातार दूसरी बार स्थायी समिति की अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुईं, जबकि करावल नगर वेस्ट वार्ड से पार्षद सत्यपाल सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया. दोनों नेताओं के निर्विरोध निर्वाचन को भाजपा ने निगम में अपने मजबूत संगठन और बहुमत का प्रतीक बताया है.

Contents
About The AuthorNews Desk

सत्या शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया: निर्वाचन के बाद सत्या शर्मा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का विशेष रूप से धन्यवाद दिया.

पांच प्रमुख संकल्पों पर आधारित होगा आगामी कार्यकाल: सत्या शर्मा ने कहा कि उनका आगामी कार्यकाल स्वच्छ दिल्ली, स्वस्थ दिल्ली, शिक्षित दिल्ली, सुशासन और सशक्त निगम के पांच प्रमुख संकल्पों पर आधारित होगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण, निगम अस्पतालों और डिस्पेंसरियों की सुविधाओं में सुधार, निगम स्कूलों में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने तथा पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा

निगम को आर्थिक और प्रशासनिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम को आर्थिक और प्रशासनिक रूप से अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा ताकि नागरिकों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें. सत्या शर्मा ने कहा कि स्थायी समिति में पक्ष और विपक्ष दोनों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर लोकतांत्रिक एवं सकारात्मक चर्चा सुनिश्चित की जाएगी.

निगम चुनाव के दौरान किए गए वादे को करेंगे पूरा : उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने वर्ष 2022 के निगम चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें धरातल पर उतारना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी. पिछले बजट में घोषित जनहितकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी दोहराई प्रतिबद्धता: नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि वह अध्यक्ष सत्या शर्मा के साथ मिलकर निगम को और अधिक मजबूत बनाने तथा दिल्लीवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे. उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि रहेगा और निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौत, कई घायल
    Next Article दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया नेतृत्व, निर्मल जैन ने संभाला अध्यक्ष पद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    डासना में खसरा-डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग में चिंता

    गाजियाबाद। डासना क्षेत्र में खसरा और डिप्थीरिया के केस तेजी से मिल रहे हैं। खुद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीरज अग्रवाल…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा की

    जालंधर:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जालंधर के ऐतिहासिक रायजादा हंसराज स्टेडियम में इस वर्ष दिसंबर में…

    5 Min Read
    आठवें पे कमीशन
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आठवें पे कमीशन को लेकर योगी सरकार पर दबाव, असम फार्मूले पर अड़े कर्मचारी संगठन

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें राज्य वेतन आयोग को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लागू करने…

    4 Min Read
    मुख्य सचिव
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक: सिंचाई, पेयजल और शहरी विकास योजनाओं पर विशेष जोर

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सत्या शर्मा फिर संभालेंगी MCD स्थायी समिति की कमान, सत्यपाल सिंह बने उपाध्यक्ष
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password