jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम सुक्खू का जयराम सरकार पर हमला, हिमकेयर योजना में घोटाले का लगाया आरोप
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम सुक्खू का जयराम सरकार पर हमला, हिमकेयर योजना में घोटाले का लगाया आरोप
राज्यहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का जयराम सरकार पर हमला, हिमकेयर योजना में घोटाले का लगाया आरोप

News Desk
Last updated: July 16, 2026 6:43 am
News Desk
Share
SHARE

हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व की जयराम सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जयराम सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर योजना में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। सरकार ने जब इस योजना में हुए फर्जीवाड़े की जांच करवाई, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना की आड़ में प्रदेश की संपदा को जमकर लूटा गया और कागजों में तो पुरुषों की बच्चेदानी के भी ऑप्रेशन कर दिए गए। मुख्यमंत्री हमीरपुर शहर में नगर निगम के नए कार्यालय का शिलान्यास और बस अड्डे पर बनी 11 दुकानों का उद्घाटन करने के बाद टाऊन हॉल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए जमीन लीज से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं भी कीं।

Contents
About The AuthorNews Desk

अवैध कब्जों पर घर बनाने वाले गरीबों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 75 लाख की आबादी को एक बड़ी राहत देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों पहले 1 मरला, 4 मरले या 2 बिस्वा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके अपने घर बना लिए हैं, सरकार उनके लिए एक नई योजना ला रही है। यदि इन कब्जों को रैगुलराइज (नियमित) नहीं किया जा सका, तो सरकार राहत देते हुए यह जमीन उन्हें लीज पर मुहैया करवाएगी।

एम्स की तर्ज पर बनेगा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज, 30 हजार में रोबोटिक सर्जरी

स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम ने कहा कि हमीरपुर (राधा कृष्णन) मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन है। एक महीने के भीतर इसके नए भवन में सभी डिपार्टमैंट शुरू हो जाएंगे और इसे दिल्ली एम्स की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले रोबोटिक सर्जरी के लिए 4 लाख रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी यह सुविधा होगी और आम लोगों की सर्जरी मात्र 30 हजार रुपए में की जाएगी। इसके अलावा, हमीरपुर में जापान की मदद से उत्तर भारत (नॉर्थ जोन) का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है।

पीजी की सीटें बढ़ाईं, 5 लाख वेतन पर भी नहीं मिल रहे रेडियोलॉजिस्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 40 वर्षों  में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में मात्र 270 पीजी सीटें थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने एक ही साल में 240 नई पीजी सीटें स्वीकृत करवाई हैं। वर्ष 2032 तक प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज देश में सबसे बेहतर होंगे। उन्होंने पिछली सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी गलतियों के कारण आज प्रदेश में रेडियोलॉजिस्ट का टोटा है। सरकार 5 लाख रुपए वेतन देने को तैयार है, फिर भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिल रहे हैं।

शिक्षा में 21वें से 5वें स्थान पर पहुंचा हिमाचल, पेपर लीक पर लगी रोक

शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए सुक्खू ने कहा कि जयराम सरकार के समय शिक्षा का स्तर इतना गिर गया था कि पांचवीं कक्षा का बच्चा दूसरी की किताब नहीं पढ़ पाता था। उस समय हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान पर खिसक गया था, लेकिन हमारी सरकार के सुधारों का ही नतीजा है कि आज प्रदेश 5वें स्थान पर आ गया है। भाजपा के समय में पेपर लीक होना आम बात थी, लेकिन हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। वहीं, पर्यटन विकास को लेकर उन्होंने बताया कि कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है और गगल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अढ़ाई लाख करोड़ रुपए का मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण किया गया है।

2027 में भी बनेगी कांग्रेस सरकार, स्पीकर पद से संतोष करें जयराम

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के सपने देखना छोड़ दे। पिछली बार भाजपा के जो 28 विधायक जीते थे, उनमें से 16 विधायक चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर का सपना सिर्फ बल्ह में एयरपोर्ट बनाने का था, जिसे वे पूरा नहीं कर सके, जबकि हमारा सपना पूरे हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भी कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी और कहीं जयराम ठाकुर को विधानसभा में स्पीकर पद से ही संतोष न करना पड़े।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, ग्रामीण बैंक के चेयरमैन रामचंद पठानिया, डीसी गंधर्वा राठौड़, एसपी बलबीर सिंह और नगर निगम कमिश्नर राकेश शर्मा सहित कई अन्य कांग्रेस नेता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में सियासी हलचल तेज, भाजपा ने जनआंदोलन की रणनीति तैयार की
    Next Article हमीरपुर में सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- अगले चुनाव में 16 विधायक भी नहीं जीतेंगे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    यमुनोत्री
    उत्तराखंडराज्य

    यमुनोत्री को देश की सबसे मजबूत विधानसभा बनाना लक्ष्य: मनवीर सिंह चौहान

    चिन्यालीसौड़। यमुनोत्री विधानसभा के चिन्यालीसौड़–पीपलमंडी बड़ेथी हाईवे पर आयोजित विशाल जन संवाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा में 1,746 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

    जब अधिकांश राज्यों में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी एक खूबसूरत सपना बनकर रह गई है, तब पंजाब इसके विपरीत…

    8 Min Read
    गोरखपुर
    उत्तर प्रदेश

    गोरखपुर की पंखुड़ी त्रिपाठी को मिली नई उड़ान: जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिलाया पढ़ाई का भरोसा

    गोरखपुर की पंखुड़ी त्रिपाठी को मिली नई उड़ान: जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिलाया पढ़ाई का भरोसा 📍 स्थान:…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरी लेंटर मशीन; महिला की मौत

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बेगमपुर थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान बरती गई कथित लापरवाही ने एक महिला की…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम सुक्खू का जयराम सरकार पर हमला, हिमकेयर योजना में घोटाले का लगाया आरोप
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password