jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पेंशनर्स बैठक में बोले CM सुक्खू: ‘सुधर रही प्रदेश की आर्थिक स्थिति, चरणबद्ध तरीके से चुकता होंगी वित्तीय देनदारियां’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पेंशनर्स बैठक में बोले CM सुक्खू: ‘सुधर रही प्रदेश की आर्थिक स्थिति, चरणबद्ध तरीके से चुकता होंगी वित्तीय देनदारियां’
राज्यहिमाचल प्रदेश

पेंशनर्स बैठक में बोले CM सुक्खू: ‘सुधर रही प्रदेश की आर्थिक स्थिति, चरणबद्ध तरीके से चुकता होंगी वित्तीय देनदारियां’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 22, 2026 8:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के साथ बैठक के दौरान बड़ा एलान किया है। क्लास थ्री के पेंशनर्स के 30 प्रतिशत व क्लास वन व क्लास टू के पेंशनर्स को 15-15 प्रतिशत संशोधित वेतनमान के एरियर की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोले कर्मचारियों की भी दिवाली अच्छी जाएगी। अक्टूबर में इसका भुगतान कर दिया जाएगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में अब सुधार हो रहा है और सरकार कर्मचारियों व पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पेंशनरों की समस्याओं से पूरी तरह अवगत है।

वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर लंबित देनदारियों का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने पेंशनरों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में अन्य वित्तीय लाभों को लेकर भी सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी।

कर्मचारियों की भी अच्छी जाएगी दिवाली

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कर्मचारियों की भी दिवाली अच्छी जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले एक-दो महीनों में प्रदेश की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों को और राहत देने पर निर्णय लिया जा सकता है। सरकार का प्रयास है कि वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों की देनदारियां लगातार कम की जाएं।

चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए बजट मांगें विभाग

बैठक में पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों का मुद्दा भी उठा। मुख्यमंत्री ने विभागों को निर्देश दिए कि पेंशनरों के चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए आवश्यक बजट की मांग समय पर भेजी जाए। उन्होंने कहा कि विभाग बजट की मांग नहीं भेजेंगे तो भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित होगी। इसलिए लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए विभाग आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें और बजट की डिमांड भेजें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। राजस्व घाटा अनुदान में कमी सहित विभिन्न वित्तीय चुनौतियों के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ लंबित देनदारियों के भुगतान की रफ्तार भी बढ़ाई जाएगी।

पेंशनरों ने बैठक में अपनी विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पेंशनरों के साथ आगे भी संवाद जारी रखेगी और उनकी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिवाली से पहले हिमाचल के पेंशनरों को बड़ा तोहफा: CM सुक्खू ने पेंशन एरियर की किस्त जारी करने का किया एलान
    Next Article हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बदलेंगे मंत्रियों के विभाग: CM सुक्खू के स्पष्ट संकेत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक आज, राज्यसभा सीट के प्रत्याशी के नामों पर मंतन

    देहरादून। भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज दोपहर प्रदेश मुख्यालय में होगी, 17 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद: लगातार चोरियों से बेबस लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस के बजाय अब खुद करेंगे इलाकों में गश्त

    गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर सेक्टर-9 स्थित जी और एफ ब्लॉक में लगातार चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं से परेशान…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं के नेतृत्व विकास का सशक्त मंच: मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बेटे की तलाश में एक और परिवार पहुंचा प्रेमानंद आश्रम, वृंदावन पुलिस से मांगी मदद

    संत प्रेमानंद महाराज के श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में लापता युवकों की तलाश को लेकर उनके परिजनों के पहुंचने का सिलसिला…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पेंशनर्स बैठक में बोले CM सुक्खू: ‘सुधर रही प्रदेश की आर्थिक स्थिति, चरणबद्ध तरीके से चुकता होंगी वित्तीय देनदारियां’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password