jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद: लगातार चोरियों से बेबस लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस के बजाय अब खुद करेंगे इलाकों में गश्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद: लगातार चोरियों से बेबस लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस के बजाय अब खुद करेंगे इलाकों में गश्त
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद: लगातार चोरियों से बेबस लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस के बजाय अब खुद करेंगे इलाकों में गश्त

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 3, 2026 7:58 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर सेक्टर-9 स्थित जी और एफ ब्लॉक में लगातार चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं से परेशान लोगों का आक्रोश सड़क पर आ गया। एफ और जी ब्लाक के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार देर रात को इलाके में मार्च निकाला।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

लोगों ने कहा कि पुलिस के भरोसे बैठने के बजाय अब वे खुद रात में अपने इलाके की निगरानी करेंगे। इसके लिए स्थानीय युवाओं ने दल बनाकर रात में गश्त शुरू करने की बात कही है।

घरों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित

वहीं, जी ब्लाक निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि पिछले दो माह में एफ और जी ब्लाक में चार से पांच चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा करीब 10 बार चोरी के प्रयास किए गए हैं। लगातार हो रही घटनाओं के कारण लोगों में डर बना हुआ है। उनका कहना है कि घरों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं और रात में सतर्क रहने के लिए आपस में निगरानी व्यवस्था बनाई जा रही है।

गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस से शिकायतें भी की गई हैं। कुछ मामलों में मुकदमे दर्ज होने के बावजूद चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अब युवा समूह बनाकर इलाके में निगरानी करेंगे। शुक्रवार देर रात को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर निकले और मार्च के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई।

लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों की जांच करने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल कैबिनेट की बड़ी बैठक 5 अक्टूबर को: नौकरियों, ट्रांसफर बैन हटाने और स्वास्थ्य बीमा पर हो सकते हैं अहम फैसले
    Next Article आरएमएल अस्पताल में दवाओं की गुणवत्ता पर उठे सवाल: ऑक्सीटोसिन समेत 10 बैच की दवाएं अमानक, वापस करने के निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    चारधाम यात्रा में टूटा श्रद्धालुओं का ऑल टाइम रिकॉर्ड: 53 लाख के पार पहुंची संख्या, बद्रीनाथ-गंगोत्री में नया इतिहास

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    गोरखपुर में देर रात एनकाउंटर, मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा 1 लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल ढेर

    यूपी में गोरखपुर में एक बार फिर गोलियां तड़तड़ाईं हैं। पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। खोराबार थाना…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब ओला-उबर को भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन, 5 हजार गांवों को मिली राहत

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कैब सेवाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में संचालित होने वाली कैब…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    नादौन में बोले सीएम सुक्खू: किशाऊ परियोजना पर भाजपा को घेरा, कहा- ‘हिमाचल के हितों की लड़ाई कांग्रेस ने मजबूती से लड़ी’

    नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के रैल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए किशाऊ…

    9 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद: लगातार चोरियों से बेबस लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस के बजाय अब खुद करेंगे इलाकों में गश्त
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password