jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी संग सड़कों पर उतरे सीएम सुक्खू, राजघाट मार्च में हुए शामिल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी संग सड़कों पर उतरे सीएम सुक्खू, राजघाट मार्च में हुए शामिल
राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी संग सड़कों पर उतरे सीएम सुक्खू, राजघाट मार्च में हुए शामिल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 11:44 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे इंडी गठबंधन के प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। गुरुवार को प्रदर्शन के तीसरे दिन मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे और राहुल गांधी के साथ राजघाट तक निकाली गई यात्रा में शामिल हुए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इसके साथ ही हिमाचल कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के साथ अपनी राजनीतिक एकजुटता जाहिर की। मुख्यमंत्री सुक्खू वीरवार सुबह करीब 11 बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनका पहले वन विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन सुबह अचानक इसमें बदलाव किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हुए और शाम को राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से की मुलाकात

दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग के साथ चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को उठा रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। पार्टी इन मामलों में जवाबदेही तय करने और चुनाव आयोग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।

हिमाचल में भी कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

दिल्ली के प्रदर्शन से पहले हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर चुकी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने ऊना में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया और काला दिवस मनाया।

आज लौटेंगे शिमला

मुख्यमंत्री सुक्खू के शुक्रवार को शिमला लौटने की संभावना है। हालांकि दिल्ली में आंदोलन की स्थिति को देखते हुए उनके प्रवास में बदलाव भी हो सकता है। शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक रखी है। ऐसे में उनके वापिस लौटने की संभावना ज्यादा है। हालांकि फिलहाल मुख्यमंत्री का विस्तृत आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लापता रेशमा देवी मामले में एक्शन में सीएम धामी: एसएसपी टिहरी को फोन कर दिए सख्त निर्देश, तलाश अभियान तेज़
    Next Article ऊना में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: रजनी पाटिल और मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में मनाया ‘काला दिवस’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मनरेगा
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नोएडा में कांग्रेस का सांकेतिक भूख हड़ताल

    महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिन का सांकेतिक भूख हड़ताल आज सैक्टर 137…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाना जनशक्ति का अद्भुत संकल्प’, मन की बात में पीएम मोदी ने की यूपी की तारीफ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में हुए 'एक पेड़ मां के नाम' पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए इसे जनशक्ति…

    3 Min Read
    राज्यराष्ट्रीय

    27,715 अतिनिर्धन परिवारों को सरकार उपलब्ध करवायेगी पक्का मकान: मुख्यमंत्री

    बीस साल से आईआरडीपी में होने के बावजूद नहीं मिला पक्का मकान कोई भी पात्र परिवार आईआरडीपी से नहीं रहेगा…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    अर्धसैनिक कर्मियों के लिए CM सुक्खू का बड़ा आश्वासन: प्रदेश में स्थायी बनेगा ‘अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड’

    हिमाचल प्रदेश राज्य भूतपूर्व अर्धसैनिक वेलफेयर एवं कोऑर्डिनेशन एसोसिएशन और अखिल भारतीय पूर्व अर्धसैनिक कल्याण एवं समन्वय संघ के प्रतिनिधिमंडल…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी संग सड़कों पर उतरे सीएम सुक्खू, राजघाट मार्च में हुए शामिल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password