jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ऊना में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: रजनी पाटिल और मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में मनाया ‘काला दिवस’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ऊना में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: रजनी पाटिल और मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में मनाया ‘काला दिवस’
राज्यहिमाचल प्रदेश

ऊना में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: रजनी पाटिल और मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में मनाया ‘काला दिवस’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 11:50 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

ऊना: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ऊना में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद रहीं. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर और काली पट्टियां बांधकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

’13 करोड़ वोटों की हुई चोरी’

रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के आह्वान पर देशभर में ‘काला दिन’ मनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रणाली में गड़बड़ी के माध्यम से देश के 13 करोड़ वोटों की चोरी की गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह को सत्ता से हटने का संदेश दे रही है.

राहुल गांधी पर भाजपा के हमलों को लेकर पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी को बदनाम करने और उनकी छवि खराब करने के लिए भाजपा ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है. जिन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की गई, वे विरोधियों पर भारी पड़ रहे हैं. इसी कारण विरोधी परेशान और बौखलाए हुए हैं. उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार की भी निंदा की.

‘देशभर में जारी रहेगा आंदोलन’

वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन आज वोट, सरकारें और राजनीतिक संस्थाएं तक सवालों के घेरे में हैं. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कांग्रेस डीसी और एसपी कार्यालय जाएगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे देश में जारी रहेगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी संग सड़कों पर उतरे सीएम सुक्खू, राजघाट मार्च में हुए शामिल
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भाया हिमाचली रंग-रूप: मनाली में खरीदी कुल्लवी शॉल, चखा ‘गुच्छी और लाल चावल’ का स्वाद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और ‘भारत टैक्सी’ सेवा का आज शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, चालकों को मिलेगा तोहफा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश को दो बड़ी योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. सीएम योगी आज लखनऊ में भारत…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी के खिलाफ 36वें दिन भी निवेशकों का धरना, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

    गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राइट अर्थ इंफ्रा और एएसआर सेंट्रल एवेन्यू प्रोजेक्ट में फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर हुई…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    गरीबों के घर के लिए हिमाचल विधानसभा की बड़ी पहल, केंद्र से 3.63 लाख रुपये की मांग

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के गरीबों के आवास के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष ने एकजुटता का परिचय देते हुए कठिन भौगोलिक परिस्थितियों…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा विधानसभा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर घमासान, सरकार-विपक्ष आमने-सामने

    चंडीगढ़। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा मंगलवार को सड़कों से उठकर विधानसभा में पहुंचा तो सरकार और विपक्ष…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ऊना में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: रजनी पाटिल और मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में मनाया ‘काला दिवस’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password