jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, चंबा मेडिकल कॉलेज में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें; 40 स्टाफ नर्सों की होगी नियुक्ति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, चंबा मेडिकल कॉलेज में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें; 40 स्टाफ नर्सों की होगी नियुक्ति
राज्यहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, चंबा मेडिकल कॉलेज में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें; 40 स्टाफ नर्सों की होगी नियुक्ति

News Desk
Last updated: August 4, 2026 11:17 am
News Desk
Share
SHARE

चम्बा: मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में फैकल्टी को मजबूत करने के लिए नियमों में आवश्यक छूट प्रदान की जाएगी। चिकित्सा महाविद्यालय में नई एक्स-रे मशीन, अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक उपकरण, सीटी स्कैन मशीन और एम्स नई दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक तकनीक से युक्त 3 टैस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की जाएंगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेडिकल कॉलेज फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान की। इस संवाद सत्र में उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में उनसे विचार-विमर्श भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चिकित्सा महाविद्यालय में 20 आईसीयू बैड स्थापित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में फैकल्टी के सुदृढ़ीकरण के उपरांत संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

10 दिन के भीतर होगी 40 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति 

मुख्यमंत्री ने अगले 10 दिनों के भीतर चम्बा चिकित्सा महाविद्यालय में 40 स्टाफ नर्सों की तैनाती की घोषणा की। इसके अतिरिक्त रेडियोग्राफर तथा अन्य तकनीकी कर्मचारियों को भी नियुक्त किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु एवं प्रभावी ढंग से मिल सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों को विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने पर भी विचार कर रही है और इस संबंध में एक नीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के एक्पोजर विजिट चिकित्सकों को अन्य देशों की उन्नत चिकित्सा पद्धतियों एवं आधुनिक तकनीकों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर देंगे, जिससे वे सर्वोत्तम स्वास्थ्य प्रणालियों का संचालन प्रदेश में सुनिश्चित कर सकेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता, खर्च होंगे 3000 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में लगभग 3,000 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से न केवल प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य में स्वास्थ्य पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह आईजीएमसी शिमला, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन, चमियाणा, टांडा तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद कर चुके हैं। इन संवाद सत्रों में प्राप्त सुझावों को राज्य सरकार द्वारा नीति निर्धारण की प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। चिकित्सा महाविद्यालयों में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं तथा सरकार का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करवाना है।

चम्बा में कार्डियोलॉजी विभाग स्थापित

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्बा चिकित्सा महाविद्यालय में कार्डियोलॉजी विभाग की स्थापना की जा चुकी है। इसके अलावा सीनियर रैजीडैंट (एसआर) के 23 पद तथा पोस्ट ग्रैजुएट (पीजी) के 28 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिससे संस्थान में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि चम्बा में सीनियर रैजीडैंट छात्रावास के निर्माण के लिए 18.98 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। सरकार ने पीजी एवं एसआर चिकित्सकों के स्टाइपैंड में भी वृद्धि की है तथा स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमई) के कैडर को अलग किया गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मिंजर मेले में सियासत गरमाई, सीएम सुक्खू ने भाजपा विधायकों पर साधा निशाना
    Next Article एंबुलेंस की टक्कर से खंडित हुई कांवड़, मुरादनगर में कांवड़ियों का हंगामा; दिल्ली-मेरठ मार्ग जाम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में 50 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के बाद अब योगी सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों को भी नए…

    4 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू, सीएम रेखा ने कहा – “हर गली-सड़क होगी साफ”

    दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू, सीएम रेखा ने कहा – “हर गली-सड़क होगी…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अंतिम चरण में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, 6 घंटे का सफर सिमटेगा 2 घंटे में

    देहरादून। उत्तराखंड के दुर्गम पर्वतीय इलाकों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    ऋषिकेश में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग, आरआरपी ने सौंपा ज्ञापन

    देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने सोमवार को उप जिलाधिकारी अपूर्व सिंह के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, चंबा मेडिकल कॉलेज में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें; 40 स्टाफ नर्सों की होगी नियुक्ति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password