jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एंबुलेंस की टक्कर से खंडित हुई कांवड़, मुरादनगर में कांवड़ियों का हंगामा; दिल्ली-मेरठ मार्ग जाम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एंबुलेंस की टक्कर से खंडित हुई कांवड़, मुरादनगर में कांवड़ियों का हंगामा; दिल्ली-मेरठ मार्ग जाम
उत्तर प्रदेशराज्य

एंबुलेंस की टक्कर से खंडित हुई कांवड़, मुरादनगर में कांवड़ियों का हंगामा; दिल्ली-मेरठ मार्ग जाम

News Desk
Last updated: August 4, 2026 11:20 am
News Desk
Share
SHARE

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रेलवे रोड के सामने एक एंबुलेंस ने सोमवार सुबह कांवड़ियों की ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांवड़ खंडित हो गई। गुस्साए कांवड़ियों ने एंबुलेंस चालक की पिटाई की व जमकर हंगामा किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम

हंगामे के चलते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। इससे मरीज को ले जा रही एंबुलेंस करीब 50 मिनट तक फंसी रही। इस दौरान वाहनों की एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को शांत कराने के बाद आगे रवाना किया। गोवंशी को राष्ट्रमाता घोषित करने के आह्वान के साथ नोएडा के मनु गुर्जर और उनके साथी हरिद्वार से कांवड़ ला रहे हैं। साथ में ट्रैक्टर ट्रॉली भी है।

बीती रात उन्होंने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगे शिविर में विश्राम किया। सुबह छह बजे आगे को रवाना हुए। इसी बीच रेलवे रोड के पास पीछे से आती एक एंबुलेंस ने ट्रॉली के पीछे लगे जेनरेटर में टक्कर मार दी। जेनरेटर की टक्कर ट्रॉली में लगने से पिछले के हिस्से में सजी कांवड़ नीचे गिरकर खंडित हो गई। एंबुलेंस के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

गुस्साए कांवड़ियों ने एंबुलेंस ड्राइवर को पीटा

कांवड़ खंडित होने से गुस्साए कांवड़ियों ने एंबुलेंस चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हंगामा किया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए कांवड़ियो को समझाने का प्रयास किया। एंबुलेंस के मरीजों को दूसरे वाहन से गाजियाबाद भिजवाया गया। बाद में सभी कांवड़िये थाने के सामने जमा हो गए और अपने नुकसान की भरपाई के लिए पांच लाख की मांग की।

हंगामे की सूचना मिलने पर एसीपी मसूरी सुनील कुमार थाने पहुंचे और कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। कांवड़ियों को गंगा जल देकर आगे को रवाना किया। एसीपी ने बताया मारपीट में घायल हुए एंबुलेंस चालक को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांवड़ियों को समझाकर शांत करा दिया है।

जेनरेटर ने झेला टक्कर का झटका, कांवड़ियों को बचाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस की पहले टक्कर ट्रॉली के पीछे लगे जेनरेटर से हुई थी, जिसके कारण टक्कर का प्रभाव कम हो गया और कोई भी कांवड़िया घायल नहीं हुआ। यदि सीधी टक्कर ट्रॉली से हुई होती, तो सवार कांवड़िये भी गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।

एंबुलेंस में सवार मरीज भी हादसे में हुए घायल

सीकरी के पास लगे कांवड़ शिविर में आराम करते राजस्थान के सलेकपुर गांव के रहने वाले बिल्लू और राजू की तबीयत खराब होने पर संचालकों के उनके लिए 108 नंबर फोन करके एंबुलेंस मंगाई थी। एंबुलेंस का चालक नदीम दोनों को लेकर गाजियाबाद की ओर जा रहा था। एंबुलेंस की टक्कर ट्रैक्टर से होने के कारण मरीज को चोटे आई हैं।

हंगामे के चलते सुबह के समय लगा जाम

कांवड़ियों के हंगामे के चलते सुबह के समय दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम के हालात पैदा हो गए। जाम के दौरान थाने के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गईं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, चंबा मेडिकल कॉलेज में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें; 40 स्टाफ नर्सों की होगी नियुक्ति
    Next Article गाजियाबाद में रियल एस्टेट कंपनी का 19 करोड़ का फर्जीवाड़ा, पूर्व कर्मचारियों समेत छह पर केस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार 2025: तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, भाजपा ने साधा क्षेत्रीय-सामाजिक संतुलन

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार 2025: तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, भाजपा ने साधा क्षेत्रीय-सामाजिक संतुलन रायपुर, 20 अगस्त 2025 –…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली को बड़ी सौगात, सेवा पखवाड़े में कई परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

    नई दिल्ली: पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सरकार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी. इस…

    6 Min Read
    अकाली दल
    पंजाबराज्य

    अकाली दल हर हफ्ते चार हलकों में रैलियां करेगा, संगठन मजबूत करने पर जोर

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शनिवार को सभी जिला और हल्का प्रभारी की बैठक ली। बैठक में…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में अवैध कॉलोनाइजरों का नया खेल, सोशल मीडिया रील्स से बेच रहे फर्जी प्लॉट

    गाजियाबाद। अब प्लॉट नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील्स बेची जा रही हैं। गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में अवैध कॉलोनाइजरों…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एंबुलेंस की टक्कर से खंडित हुई कांवड़, मुरादनगर में कांवड़ियों का हंगामा; दिल्ली-मेरठ मार्ग जाम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password