jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM सुक्खू के बड़े संकेत: जल्द होगा हिमाचल कैबिनेट विस्तार, IAS-IPS-IFS कैडर में कटौती पर भी बोले
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM सुक्खू के बड़े संकेत: जल्द होगा हिमाचल कैबिनेट विस्तार, IAS-IPS-IFS कैडर में कटौती पर भी बोले
राज्यहिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू के बड़े संकेत: जल्द होगा हिमाचल कैबिनेट विस्तार, IAS-IPS-IFS कैडर में कटौती पर भी बोले

News Desk
Last updated: August 19, 2026 8:56 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि खराब मौसम के कारण प्रियंका गांधी वाड्रा देयोरी स्कूल के कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं और अक्टूबर में दोबारा स्कूल आने का कार्यक्रम बनाया जाएगा। वहीं, कैबिनेट विस्तार को लेकर उन्होंने जल्द फैसला होने के संकेत दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस कैडर में कटौती पर कहा कि प्रदेश में जरूरत से ज्यादा अधिकारी आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की संख्या में कटौती के मामले में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य में अधिकारियों की आवश्यकता है, लेकिन एक सीमा के भीतर। आवश्यकता से अधिक अधिकारी हिमाचल प्रदेश में आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी को देखते हुए सरकार ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के कैडर में कटौती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आवश्यकता से ज्यादा अधिकारी हैं।

खराब मौसम के कारण मंडी नहीं जा सकीं प्रियंका

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज प्रियंका गांधी वाड्रा का देयोरी स्कूल जाकर बच्चों के साथ संवाद का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के चलते प्रियंका गांधी मंडी नहीं जा सकीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में आई आपदा के वक्त प्रियंका गांधी ने स्कूल के पुराने क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही थी।

बच्चों को प्रियंका गांधी का संदेश सुनाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनके राजनीतिक सलाहकार ने बच्चों के सामने प्रियंका गांधी का संदेश पढ़ा है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने में प्रियंका गांधी दोबारा इस स्कूल में जाने का कार्यक्रम बनाएंगी।

कैबिनेट विस्तार जल्द

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान के साथ पहले दौर की चर्चा पूरी हो गई है। दूसरे दौर की चर्चा के बाद पार्टी आलाकमान से मंजूरी मिलते ही प्रदेश कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

विधानसभा सत्र पर घेरी भाजपा

मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समय कभी विधानसभा का 10 दिन का सत्र नहीं बुलाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष चाहे तो सत्र की अवधि बढ़ा दी जाएगी, लेकिन सत्र में मुद्दों पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार सत्र में सत्ता पक्ष विपक्ष से सवाल पूछेगा।

राजीव बिंदल पर साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवाओं को नियुक्तियां मिल रही हैं। प्रदेश में जेबीटी, लेक्चरर, असिस्टेंट और स्टाफ नर्स के पदों पर नियुक्तियां हुई हैं, लेकिन भाजपा के लोगों को व्यवस्था परिवर्तन नजर नहीं आता है। मुख्यमंत्री ने दोहराया है कि उनकी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया जाएगा।

भाजपा नेता परवाणू से नीचे भी जाएं

प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक न मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा को घेरा है। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग परवाणू से नीचे भी जाएं और प्रदेशहित की बात करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेशहित में परवाणू से नीचे नहीं जाते।

20 साल पहले 14 लाख का प्लॉट खरीदा था 

सोशल मीडिया पर केवल उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है। 20 साल पहले उन्होंने हिमाचल में 14 लाख रुपये का एक प्लॉट खरीदा था, उसकी कीमत 2 करोड़ रुपये हो गई, तो इसका भी दुष्प्रचार किया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत, अगस्त में मिलेगा पेंशन एरियर; सरकार ने जारी किए ₹281 करोड़
    Next Article राठौर के समर्थन में उतरे विक्रमादित्य, बोले- कांग्रेस के कद्दावर और प्रतिष्ठित नेता हैं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मोहनलाल बड़ौली
    राज्यहरियाणा

    मोहनलाल बड़ौली का दावा: जनता का आशीर्वाद सिर्फ बीजेपी को, कांग्रेस के दावे फेल

    सोनीपत : हरियाणा में नगर निकाय चुनावों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी ने रचा कीर्तिमान, ‘डी-रेगुलेशन 1.0’ में प्राप्त किया पहला पायदान

    योगी सरकार में लागू हुए व्यापार सुधारों को केन्द्र ने सराहा, सभी 23 प्राथमिक सुधारों का प्रदेश में हुआ पूर्ण…

    5 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत Updated: 22 जुलाई 2025  अचानक बदला मौसम,…

    2 Min Read
    केंद्रीय नागर विमानन मंत्री
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार पर सीएम सुक्खू ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की भेंट

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से भेंट की। सीएम…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM सुक्खू के बड़े संकेत: जल्द होगा हिमाचल कैबिनेट विस्तार, IAS-IPS-IFS कैडर में कटौती पर भी बोले
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password