jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गैरसैंण की बेटी प्रतिभा रावत का कमाल: राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पाकर राष्ट्रीय स्तर के लिए किया क्वालीफाई
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गैरसैंण की बेटी प्रतिभा रावत का कमाल: राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पाकर राष्ट्रीय स्तर के लिए किया क्वालीफाई
उत्तराखंडराज्य

गैरसैंण की बेटी प्रतिभा रावत का कमाल: राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पाकर राष्ट्रीय स्तर के लिए किया क्वालीफाई

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 11, 2026 10:19 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गैरसैंण: प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की होनहार बेटी प्रतिभा रावत ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है.आरकेजेएसएनएसएन मेमोरियल इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा प्रतिभा रावत ने राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 के लिए उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047′ पर दी प्रभावशाली प्रस्तुति: इस वर्ष की विज्ञान संगोष्ठी का मुख्य विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां” रखा गया है. राज्य स्तर पर प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा रावत ने इस जटिल विषय पर अपनी वैज्ञानिक सोच, गहन शोध और प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण से निर्णायकों को बेहद प्रभावित किया. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और विषय के प्रति समर्पण के साथ-साथ उनके मार्गदर्शक शिक्षक चंद्र रजवार का कुशल मार्गदर्शन रहा, जिन्होंने प्रतिभा के इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में दिन-रात सहयोग किया. प्रतिभा की इस सफलता में शिक्षक हिमांशु मेहरा, तारा कंडारी, रोशनी सिरसावल का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

माता-पिता दोनों हैं शिक्षक: प्रतिभा की पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो शिक्षा और ज्ञान उन्हें विरासत में मिला है. उनके पिता चंद्रमोहन सिंह रावत मालसी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं और माता किरण रावत भी इंटर कॉलेज आगरचट्टी में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं. माता-पिता के शैक्षणिक माहौल और प्रोत्साहन ने प्रतिभा की इस वैज्ञानिक यात्रा को और मजबूत बनाया.

प्रतिभा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देगी. पूरे विद्यालय परिवार के साथ-साथ संपूर्ण गैरसैंण क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि हमारी बेटी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रही है. विश्वास है कि प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी.
-ममता नेगी, प्रधानाचार्य-

नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व: राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाकर अब प्रतिभा आगामी 30 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मंच पर का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता नेगी समेत समस्त विद्यालय परिवार में अत्यंत हर्ष का माहौल है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से बाज आए कांग्रेस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    Next Article हल्द्वानी में सीएम धामी का कांग्रेस पर करारा प्रहार: बोले- इंदिरा राज में होता था व्यापारियों का उत्पीड़न, आज भी वही है मानसिकता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, वैगनआर से टक्कर के बाद बुजुर्ग महिला की मौत

    नई दिल्ली। नरेला के मामूरपुर गांव में मर्सिडीज और वैगन ऑर की आमने-सामने की टक्कर में पास खड़ी एक महिला की…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा, CM सुक्खू बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल्लू अस्पताल में डिलीवरी के बाद 23 वर्षीय महिला रजनी शर्मा उर्फ मंजू की मौत का…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव

    हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकार संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में साहित्य और पत्रकारिता का अनूठा संगम टर नोएडा/गौतमबुद्धनगर…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    SIR और ‘जीरामजी’ के लिए अब जमीन पर उतरेगा योगी मंत्रिमंडल, सीएम योगी ने सौंपी जिम्मेदारी

    लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन की इकोनोमी बनाने और ग्राम्य विकास के जरिए विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने की दिशा…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गैरसैंण की बेटी प्रतिभा रावत का कमाल: राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पाकर राष्ट्रीय स्तर के लिए किया क्वालीफाई
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password