jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, 80 लाख किसानों से खरीदा धान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, 80 लाख किसानों से खरीदा धान
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, 80 लाख किसानों से खरीदा धान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 11, 2026 6:47 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई आंकड़े साझा किए हैं. मुख्यमंत्री के मुताबिक, वर्ष 2017 से मार्च 2026 के बीच राज्य में 80 लाख से अधिक किसानों से 519 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा गया और इसके बदले 1,03,833 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया. उन्होंने कृषि विकास दर, सिंचाई परियोजनाओं और किसानों को मिल रही सरकारी सुविधाओं का भी जिक्र किया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि कि वर्ष 2017 से पहले किसान कर्ज, बदहाली और बिचौलियों की समस्याओं से जूझते थे. उनके मुताबिक, अब किसानों को उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाओं और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है.

8% से बढ़कर 18% हुई कृषि विकास दर

सीएम योगी ने दावा किया कि राज्य में कृषि विकास दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है. लंबे समय से अटकी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया गया है. इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिली है. देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान 21 प्रतिशत है.

दुग्ध, गन्ना और गेहूं के उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है. उनके मुताबिक, राज्य सरकार किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और उन्हें कृषि से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है.

80 लाख से अधिक किसानों से खरीदा गया धान

मुख्यमंत्री ने धान खरीद के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2017 से मार्च 2026 के बीच उत्तर प्रदेश में 80 लाख से अधिक किसानों से 519 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा गया. उन्होंने कहा कि इस खरीद के बदले किसानों को 1,03,833 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा भुगतान किया गया. मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार का उद्देश्य किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनकी मेहनत का सम्मान करना है.

योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि इसी दिशा में इस बार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 71 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है. सरकार के अनुसार, समर्थन मूल्य पर खरीद और सीधे भुगतान से किसानों को उनकी उपज का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

किसान सम्मान निधि और सिंचाई पर जोर

मुख्यमंत्री ने किसानों को मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और सिंचाई सुविधाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. सरकार का जोर खेती के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने और किसानों की आय से जुड़ी चुनौतियों को कम करने पर है.

सीएम योगी ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी खुशहाली सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने किसानों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत बताते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र की प्रगति राज्य की समृद्धि से जुड़ी हुई है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लखनऊ में आंगन कैफे के मालिक की हत्या, Live In Partner सोशल इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे सहित चार के खिलाफ केस
    Next Article यूपी में चाइनीज मांझे ने ली फिर ली जान, गर्दन कटने से युवक की दर्दनाक मौत; चौकी इंचार्ज सस्पेंड
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP: संभल में ‘ईरान के लिए छाती पीटोगे तो बढिया इलाज’ — सीओ कुलदीप सिंह का वायरल वीडियो, प्रशासन ने शांति का दिया संदेश

    संभल, 12 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें…

    2 Min Read
    गृहमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था

    हरिद्वार। गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी से की मुलाकात, अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

    समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर-6 स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचा,…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 118.95 करोड़ के उपकर पर सवाल, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय चूक

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में दूध उत्पादन, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जनता से वसूले गए उपकर के सरकारी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, 80 लाख किसानों से खरीदा धान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password