jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लखनऊ में आंगन कैफे के मालिक की हत्या, Live In Partner सोशल इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे सहित चार के खिलाफ केस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखनऊ में आंगन कैफे के मालिक की हत्या, Live In Partner सोशल इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे सहित चार के खिलाफ केस
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में आंगन कैफे के मालिक की हत्या, Live In Partner सोशल इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे सहित चार के खिलाफ केस

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 11, 2026 6:35 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज की चिकन कारोबारी के बेटे और आंगन कैफे मालिक शिवा शर्मा की हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में पिटाई के बाद चौथे तल से फेंककर हत्या कर दी गई। यह आरोप लगाते हुए मृतक की मां ने हजरतगंज थाने में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, आदिल और ड्राइवर समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, डॉक्टरों की टीम के पैनल ने शिवा का पोस्टमार्टम किया है। पीएम में अत्यधिक रक्त स्राव से मौत की पुष्टि हुई है। गिरने से हाथ और पैर की हड्डियां और पसलियां टूट गई। सिर फटा और आंतरिक रक्तस्राव हुआ। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक शिवा का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला था। सभी आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अलीगंज सेक्टर एफ निवासी शिवा शर्मा आंगन कॉफी कैफे चलाते थे। एक साल से वह मूल रुप से रायबरेली निवासी मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ हजरतगंज बालू अड्डे स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में चौथे तल पर फ्लैट में रहते थे। शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में अपार्टमेंट के चौथे तल से नीचे फर्श पर गिरे शिवा शर्मा मृत मिले।

कैफे मालिक की मां के पहुंचने पर केजीएमयू से आरोपी हो गए फरार

अलीगंज की चिकन कारोबारी के बेटे और आंगन कैफे मालिक शिवा शर्मा की हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में पिटाई के बाद चौथे तल से फेंककर हत्या कर दी। शिवा की मां रंजना शर्मा अलीगंज कपूरथला में चिकन कारोबारी हैं। रंजना ने तहरीर में पुलिस को बताया है कि बेटा शिवा बुधवार से घर नहीं आया था। वह श्रद्धा के साथ उसके फ्लैट पर रुक जाता था। शुक्रवार रात श्रद्धा और आदिल ने कॉल करके बताया कि शिवा की तबियत अचानक खराब हो गई है। उसे केजीएमयू लेकर जा रहे हैं। रंजना तुरंत ही केजीएमयू पहुंची। रंजना का कहना है कि वहां पर श्रद्धा का चालक व अन्य लोग परिसर में खड़े थे। जब वह अंदर गईं तो डॉक्टर ने शिवा को मृत बताया। रंजना का आरोप है कि इस बीच जब वह बाहर आईं तो सभी आरोपी फरार थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

रंजना बोली आंख फोड़ी, सिगरेट से जलाया व चौथे तल से फेंक दिया

रंजना ने बताया कि श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, चालक, आदिल आदि ने मिलकर बेटे शिवा की हत्या की है। बेटे की दोनों आंखे फोड़ दीं। कान से खून निकल रहा था। पूरे शरीर चोटों और सिगरेट से जलाने और लिपस्टिक के निशान थे। बेटे की पसलियां, पैर सब टूटे थे। जबड़ा भी टूटा था। आशंका है कि आरोपियों ने बेटे को पहले पीटा। फिर चौथे तल से फेंककर उसकी हत्या कर दी।

अर्धनग्न मिला शिवा,चोट के निशान

रंजना ने बताया कि केजीएमयू में बेटे का शव अर्द्धनग्न हालत में था। उसके शरीर पर केवल नेकर ही थी। उसके शरीर पर जगह-जगह महिलाओं का मेकअप भी लगा था। बेटा यदि चौथे तल से गिरा तो नेकर में कैसे और क्यों था? उसके शरीर पर मेकअप कैसे आया? शरीर पर इतने चोट के निशान कैसे आए? यह सवाल रंजना को परेशान कर रहे हैं।

ब्लैकमेलिंग के आरोप

रंजना के मुताबिक बेटा श्रद्धा से अलग रहना चाहता था। पर, वह इसके लिए तैयार नहीं थी। बेटा जब घर आने की बात करता तो वह उसे धमकी देती थी। ऊंची पहुंच का हवाला देकर बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। इसलिए बेटा डरता था। वह डर के मारे उसके साथ रह रहा था।

इंस्टा पर मॉडल श्रद्धा के डेढ़ लाख फॉलोअर

शिवा शर्मा की हत्या की आरोपी मॉडल और इंफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे ने लखनऊ से जयपुर और दिल्ली में स्टेज परफार्मेंस कर तमाम सुर्खियां बटोरीं। इंस्टा पर श्रद्धा के करीब डेढ़ लाख फालोअर हैं। साथ ही 699 पोस्ट और 421 फॉलोइंग हैं। उसने लखनऊ के एक कैफे का उद्घाटन भी किया। वह कैफे भी अराजकता का अड्डा बन गया। इंस्टा आईडी पर श्रद्धा के जन्मदिन 21 अक्तूबर पर कई मॉडल और अभिनेताओं के वीडियो बधाई संदेश भी मौजूद हैं। अभिनेता और मॉडल रजनीश दुग्गल, अस्मित पटेल व कई अन्य हस्तियों के बधाई संदेश पोस्ट किए।

क्या बोली पुलिस

एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि शिवा की मां रंजना शर्मा की तहरीर पर उसकी लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हैं। तलाश में चार टीमें दबिश दे रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम योगी आज करेंगे कलश स्थापना: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे; कल 17 जिलों के शिक्षकों से करेंगे संवाद
    Next Article सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, 80 लाख किसानों से खरीदा धान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    Mayawati BSP Meeting : बसपा की बैठक, भतीजे आकाश आनंद को मिला ये काम

    Lucknow : बहुजन समाज पार्टी  ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आज एक अहम बैठक आयोजित की.…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनने का रास्ता आसान, आय सीमा 50 से बढ़कर 75 हजार होगी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए सरकार आय सीमा बढ़ाने जा…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली, मीटिंग के बाद देर रात फैसला; तीन दिन बैंक बंद का था ऐलान

    लखनऊ। बैंकों में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। रविवार रात इंडियन…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    UKSSSC भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम हरीश रावत से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, बाहर आकर बोले- ‘बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच’

    देहरादून: उत्तराखंड में साल 2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले को लेकर आज 26 सितंबर 2026 को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लखनऊ में आंगन कैफे के मालिक की हत्या, Live In Partner सोशल इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे सहित चार के खिलाफ केस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password