jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में ओवैसी की एंट्री; दद्दन खां भिनगा से AIMIM प्रत्याशी घोषित, सपा-भाजपा पर जमकर बरसे ओवैसी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में ओवैसी की एंट्री; दद्दन खां भिनगा से AIMIM प्रत्याशी घोषित, सपा-भाजपा पर जमकर बरसे ओवैसी
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में ओवैसी की एंट्री; दद्दन खां भिनगा से AIMIM प्रत्याशी घोषित, सपा-भाजपा पर जमकर बरसे ओवैसी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 5, 2026 9:57 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के रविवार को श्रावस्ती पहुंचने से जिले की सियासत गरमा गई। भिनगा में हुई जनसभा के दौरान पार्टी ने हाजी दद्दन खां को भिनगा विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में शामिल हुए हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

भिनगा में सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कुंवारों के हाथ में है। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि जब कमरा भी कुंवारों को नहीं दिया जाता तो प्रदेश कैसे दे दिया जाए। ओवैसी ने कहा कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष और विपक्षी पार्टियां कभी नहीं चाहतीं कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों का अपना मजबूत राजनीतिक दल खड़ा हो या सत्ता में उनकी हिस्सेदारी बढ़े। अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, वोट दे और घर जाए। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चाहते हैं कि अब्दुल सिर्फ चुनावी रैलियों में दरी बिछाए, नेताओं के जिंदाबाद के नारे लगाए, चुपचाप वोट दे और फिर अपने घर लौट जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों को राजनीतिक हिस्सेदारी और अधिकारों के लिए खुद आवाज उठानी होगी।

अखिलेश पर भी साधा निशाना

ओवैसी ने सपा पर हमला बोलते हुए उसे ‘चाइना का माल’ बताया और कहा कि ऐसा माल ज्यादा दिन नहीं चलता। कहा कि उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए हाथ बढ़ाया था, लेकिन अखिलेश की ओर से जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनका हाथ अखिलेश यादव के ‘गिरेबान’ तक भी जा सकता है। हालांकि ओवैसी ने यह भी कहा कि अगर भाजपा को रोकने के लिए आज भी इंडिया गठबंधन के साथ हाथ मिलाना पड़ा तो वह इसके लिए तैयार हैं।

बुलडोजर एक्शन पर उठाए सवाल

ओवैसी ने कहा कि मदरसों को बंद किया जा रहा है तथा मदरसों, कब्रिस्तानों और मजारों को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है, लेकिन सपा और अन्य कथित धर्मनिरपेक्ष दलों ने आंख, कान और मुंह बंद कर रखे हैं। उन्होंने दावा किया कि श्रावस्ती में करीब 300 मदरसे बंद किए गए और 18 मदरसों, 37 कब्रिस्तानों और मजारों को ढहाया गया।

ओवैसी की पार्टी में शामिल होते ही बढ़ी दद्दन खां की मुश्किलें

उधर, एआईएमआईएम में शामिल होते ही दद्दन खां की मुश्किलें बढ़ गई। श्रावस्ती में हाजी दद्दन खां और एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दरअसल हाजी दद्दन खां को एआईएमआईएम की सदस्यता दिलाने के लिए 12 सितंबर को बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जुटे थे।

इसी दौरान काफिले के साथ शहर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए रोड शो निकाला गया। पुलिस के अनुसार जुलूस/रोड शो के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। भिनगा कोतवाली के पास पहुंचने पर पुलिस ने काफिले को घेरकर सड़क पर ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से काफी देर तक पूछताछ की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article शुभम जायसवाल की पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, शराब ठेका और संपत्तियों की जांच में सामने आया था नाम, फरार है आरोपी
    Next Article बीजेपी के 8 उम्मीदवार कौन होंगे, आज पता चल जाएगा.. जातीय समीकरण से लेकर चौंकाने वाले नामों तक, पूरी रणनीति तैयार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ का मुंबई से आगाज, 66 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर नजर

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत करते…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    खोड़ा में पानी माफिया बेखौफ, नगर पालिका से 500 मीटर दूर सड़क खोदकर बिछा रहे अवैध पाइपलाइन

    साहिबाबाद। खोड़ा में नगर पालिका की नाक के नीचे पानी माफिया खोदाई कर अवैध पाइपलाइन डाल रहे हैं। पालिका दफ्तर से…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, पंजाब के मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

    पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र…

    7 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रसव के बाद महिला की सफल हार्ट सर्जरी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित ग्रेटर नोएडा। यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सकीय मामले में…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में ओवैसी की एंट्री; दद्दन खां भिनगा से AIMIM प्रत्याशी घोषित, सपा-भाजपा पर जमकर बरसे ओवैसी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password