jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भगवंत मान को थप्पड़ मारते AI वीडियो पर घिरी BJP, विवाद बढ़ा तो पोस्ट हटाया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भगवंत मान को थप्पड़ मारते AI वीडियो पर घिरी BJP, विवाद बढ़ा तो पोस्ट हटाया
पंजाबराज्य

भगवंत मान को थप्पड़ मारते AI वीडियो पर घिरी BJP, विवाद बढ़ा तो पोस्ट हटाया

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 1, 2026 4:00 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े एक AI वीडियो को लेकर भाजपा बैकफुट पर आ गई है. हंगामे और सियासी बवाल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने वो वीडियो हटा लिया है, जिसमें पंजाब के सीएम मान को एक स्कूल के क्लासरूम में थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया था. वीडियो पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को लेकर था, जिसके जरिए भाजपा ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के शिक्षा मॉडल पर सवाल खड़े किए थे. हालांकि, अब भाजपा के द्वारा शेयर किया गया एआई वीडियो उल्टा पड़ गया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

शिक्षा व्यवस्था को लेकर विपक्ष हमलावर

दरअसल, बीते कुछ समय से पंजाब में विपक्षी दल स्कूल और शिक्षा से जुड़े मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावर हैं. बीजेपी से लेकर अन्य दल लगातार पंजाब सरकार को शिक्षा के मुद्दे पर घेर रहे हैं. इसी बीच भाजपा ने भी पंजाब सरकार को शिक्षा व्यवस्था को लेकर घेरने की कोशिश की. इसी को लेकर पंजाब भाजपा ने 29 अगस्त को करीब 50 सेकेंड का एक एआई वीडियो जारी किया था. वो वीडियो पंजाब के शिक्षा मॉडल को लेकर था.

पोस्टर पर लिखी गलत स्पेलिंग

वीडियो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस स्कूल में क्लासरूम के बाहर दिखाया गया. वहीं, अंदर क्लासरूम में एक पोस्टर लगा हुआ, जिसमें अंग्रेजी के कुछ वर्ड्स की गलत स्पेलिंग लिखी हुई थी.

भगवंत मान को थप्पड़ मारते दिखाया

इसके बाद वीडियो में मुख्यमंत्री भगवतं मान, अरविंद केजरीवाल और हरजोत क्लासरूम में अंदर गए. वीडियो में दिखाया गया, “इसी बीच एक शख्स क्लासरूम में आया और सीएम भगवंत मान को थप्पड़ मार देता है.”

शख्स ने सवाल उठाते हुए कहता  है कि मेरे बच्चे को गलत पढ़ाया जा रहा है. कल ये परीक्षा में भी गलत लिखेगा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, मेरा बच्चा या आपकी सरकार? एआई वीडियो के जरिए भाजपा ने कहा कि सवाल स्पेलिंग का नहीं, बच्चों के भविष्य का है.

AAP के कड़े तेवर के बाद बैकफुट पर भाजपा

भगवंत मान से जुड़े भाजपा के इस एआई वीडियो पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. आप (AAP) ने कहा कि भगवंत मान को पंजाब की जनता ने चुना है. बीजेपी का यह कृत्य निंदनीय है. आम आदमी पार्टी ने भाजपा के इस वीडियो को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी. इसके बाद अब भाजपा बैकफुट पर आ गई और वीडियो को हटा दिया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 20 साल की सेवा के बाद गेस्ट टीचर्स को बड़ी उम्मीद, CM सैनी ने दिया नियमितीकरण का भरोसा
    Next Article पंजाब में भूजल संकट पर राहत की खबर, AAP का दावा- चार साल में 11.58% पॉइंट सुधार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कृष्णा करुणेश बने नए CEO

    उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा प्राधिकरण में एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए बड़े स्तर पर बदलाव किया है। 2011…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पुरानी गाड़ी हटाओ, नई BS-6 या EV लाओ; टैक्स-रजिस्ट्रेशन से लेकर ईंधन वाउचर तक लाभ

    गाजियाबाद। पुराने बीएस-4 और उससे पहले के वाहनों से निकलने वाला पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) और एनओएक्स (नाइट्रोजन आक्साइड) वायु प्रदूषण बढ़ाने…

    3 Min Read
    राजस्व घाटा अनुदान
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    राजस्व घाटा अनुदान पर रणनीति तय करेगी हिमाचल सरकार, 8 फरवरी को हाईलेवल बैठक

    राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के बाद राज्य सरकार ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि…’, CM योगी का विरोधियों पर हमला

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में पीआरडी जवानों के सम्मेलन में बिना किसी का नाम लिए विरोधियों पर…

    8 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भगवंत मान को थप्पड़ मारते AI वीडियो पर घिरी BJP, विवाद बढ़ा तो पोस्ट हटाया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password