jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम योगी आज करेंगे कलश स्थापना: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे; कल 17 जिलों के शिक्षकों से करेंगे संवाद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम योगी आज करेंगे कलश स्थापना: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे; कल 17 जिलों के शिक्षकों से करेंगे संवाद
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी आज करेंगे कलश स्थापना: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे; कल 17 जिलों के शिक्षकों से करेंगे संवाद

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 11, 2026 6:27 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गोरखपुर। नवरात्रि के पहले दिन रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में होंगे। बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर वह गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र की विशिष्ट पूजा का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ करेंगे। कलश स्थापना का अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में शाम 5 बजे से होगा। इसके अगले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री, बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित करेंगे। सोमवार को ही वह भाजपा की तरफ से आयोजित शिक्षक एमएलसी चुनाव की रैली (शिक्षक मतदाता संवाद) को भी संबोधित करेंगे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

शारदीय नवरात्र के पहले दिन (प्रतिपदा), रविवार को गोरक्षपीठ में लोक कल्याण की मंगलकामना के साथ मां जगतजननी की उपासना के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पीठ की परंपरा के अनुसार होगा। इस अवसर पर सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित करेंगे। इसके साथ ही शक्तिपीठ के गर्भगृह में देवीभागवत का पारायण पाठ और श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ का भी शुभारंभ हो जाएगा।

गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री अगले दिन सोमवार (12 अक्टूबर) पूर्वाह्न मुख्यमंत्री, विगत दिनों बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति के एवज में अन्नदाता किसानों को कृषि निवेश अनुदान का वितरण करेंगे। कृषि निवेश अनुदान वितरण का यह कार्यक्रम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। इसके बाद सीएम योगी, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड एमएलसी चुनाव से संबंधित शिक्षक मतदाता संवाद (रैली) को संबोधित करेंगे। यह आयोजन महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा।

आज से दस दिन होगी मां की आराधना

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है। इस वर्ष यह महापर्व 11 अक्तूबर से शुरू होकर दस दिनों का होने वाला है। वहीं, हाथी पर सवार होकर माता का आगमन हो रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद मिश्र के अनुसार, 11 अक्तूबर को सूर्योदय सुवह 6:13 बजे होगा और आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 8:37 बजे तक रहेगी। चित्रा नक्षत्र रात 10:49 बजे तक रहेगा। चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में कलश स्थापना का निषेध माना गया है। ऐसे में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 बजे तक कलश स्थापना के लिए विशेष शुभ रहेगा।

हालांकि सूर्योदय के बाद से सूर्यास्त 5:47 बजे तक सामान्य रूप से कलश स्थापना की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस दिन वैधृति योग सम्पूर्ण दिन व रात 10:24 बजे तक रहेगा। साथ ही, पद्म योग नामक फलदाई औदायिक योग भी बन रहे हैं। पर्व का समापन 20 अक्तूबर को विजयादशमी के साथ होगा। वाराणसी से प्रकाशित हृषिकेश पंचांग के अनुसार, माता का गमन चरणायुध (मुर्गे) पर हो रहा है, जो उथल-पुथल और अशांति का प्रतीक माना गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि पर सपा नोएडा महानगर ने किया हवन-पूजन, दी श्रद्धांजलि
    Next Article लखनऊ में आंगन कैफे के मालिक की हत्या, Live In Partner सोशल इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे सहित चार के खिलाफ केस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, साले को वीडियो कॉल कर बोला— “आधी कर दी है, ले जाओ”

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर में रविवार को 33 वर्षीय महिला की उसके ही पति ने…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में हिम देसी घी हुआ महंगा, मिल्कफेड ने बढ़ाए 50 रुपये प्रति किलो दाम

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के उपक्रम मिल्कफेड ने हिम देसी घी की कीमतों में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार का ऐतिहासिक कदम: पहली बार चंपावत के बनबसा में होगी कैबिनेट बैठक

    देहरादून। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल पहली बार चंपावत जिले में होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का बड़ा दावा, सरकारी स्कूलों में बढ़ा 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम योगी आज करेंगे कलश स्थापना: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे; कल 17 जिलों के शिक्षकों से करेंगे संवाद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password