jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि पर सपा नोएडा महानगर ने किया हवन-पूजन, दी श्रद्धांजलि
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि पर सपा नोएडा महानगर ने किया हवन-पूजन, दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेशराज्य

धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि पर सपा नोएडा महानगर ने किया हवन-पूजन, दी श्रद्धांजलि

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 11, 2026 6:20 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन द्वारा धरतीपुत्र एवं समाजवादी विचारधारा के पुरोधा नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय, कंचनजंगा मार्केट, सेक्टर-53, नोएडा में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन-पूजन के उपरांत उपस्थित सभी समाजवादी साथियों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी ने नेताजी के विचारों, आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों, शोषितों और पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। वे हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के साथ खड़े रहे। नेताजी का जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और जनसेवा का प्रतीक है। उनके विचार और समाजवादी सिद्धांत आज भी हम सभी को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रदेश सचिव सुनील चौधरी एवं जय करण चौधरी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने डॉ. राममनोहर लोहिया और राजनारायण जी की विचारधारा एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए पूरे देश और प्रदेश में समाजवाद की अलख जगाने का काम किया। उन्होंने हमेशा सामाजिक समानता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया। नेताजी का योगदान भारतीय राजनीति और समाजवादी आंदोलन में सदैव याद किया जाएगा।

सपा नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव एवं नोएडा विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी केवल समाजवादी पार्टी के संस्थापक और मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि करोड़ों गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचितों की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। नेताजी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी समाजवादी साथी संकल्प लेते हैं कि नेताजी के विचारों, सिद्धांतों और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज के हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा करेंगे तथा समाजवादी आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। नेताजी का संघर्षपूर्ण जीवन और उनके आदर्श सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के बताए समाजवादी मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: डॉ. आश्रय गुप्ता, सुनील चौधरी, विकास यादव, बबलू चौहान, भरत प्रधान, जय करण चौधरी, देवेंद्र गुर्जर, गौरव कुमार यादव, महकार तंवर, मोहम्मद नौशाद, टीटू यादव, विपिन चौहान, वीरपाल अवाना, शालिनी खारी, देवेंद्र खारी, संजय त्यागी, सोनू त्यागी, नकुल चौहान, सोनू, राम अवतार, इंद्रजीत सिंह, गौरव यादव, देपाल यादव, मुन्ना आलम, अमित बसोया, हरपाल सिंह, दानिश अली, सुनील, उदय भान, दीपक, संजय धींगान, रेणुका मेथी, वीर बहादुर, अली शेर, अशोक गुप्ता एवं सतपाल लोधी सहित अन्य समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा में वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन; आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री के सान्निध्य में गूंजा कथा स्थल
    Next Article सीएम योगी आज करेंगे कलश स्थापना: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे; कल 17 जिलों के शिक्षकों से करेंगे संवाद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद: पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, डिहाइड्रेशन और कार्डियक अरेस्ट बनी वजह

    गाजियाबाद। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी मैदान में चल रही दौड़ में 24 घंटे में दो…

    4 Min Read
    दिल्ली

    Saket Court Strike: वकीलों का धरना-दर्शन, पुलिस बल की भारी तैनाती

    साकेत कोर्ट में वकीलों का विरोध प्रदर्शन FIR के खिलाफ गूंजा नाराज़गी का स्वर, भारी पुलिस बल तैनात नई दिल्ली…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशताजा खबर

    UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर की पूरी कहानी

    UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा मुख्यमंत्री योगी

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले राज्य…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि पर सपा नोएडा महानगर ने किया हवन-पूजन, दी श्रद्धांजलि
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password