jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम योगी की 78 हजार कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश 90 से बढ़ाकर किया 125 रुपये प्रति कुंतल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम योगी की 78 हजार कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश 90 से बढ़ाकर किया 125 रुपये प्रति कुंतल
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी की 78 हजार कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश 90 से बढ़ाकर किया 125 रुपये प्रति कुंतल

News Desk
Last updated: August 17, 2026 6:38 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लिए बड़ी खबर है. हजारों राशन कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं. प्रदेश भर के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों को 17 अगस्त को मुख्यमंत्री की ओर से एक शानदार उपहार मिलने जा रहा है. बढ़ती महंगाई और दुकानों के संचालन में आ रहे खर्चों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कोटेदारों की उस पुरानी मांग को आखिरकार पूरा करने का निर्णय ले लिया है.

Contents
About The AuthorNews Desk

प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगी सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के आर्थिक मजबूती के लिए एक कमीशन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. वर्तमान में राशन कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण के एवज में 90 रुपये प्रति कुंतल की दर से कमीशन दिया जा रहा था. अब इस लाभांश को बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया जाएगा. इस 35 रुपये प्रति कुंतल की महत्वपूर्ण वृद्धि से राज्य के 78 हजार से ज्यादा कोटेदारों को बड़ा आर्थिक सहारा मिलेगा और उनकी आय में सीधा इजाफा होगा. सरकार ने कोटेदारों के इस बढ़े हुए लाभांश के भुगतान में कोई परेशानी न आए, इसके लिए अपना वार्षिक लाभांश बजट भी बढ़ा दिया है.

नई फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ

कमीशन वृद्धि की इस सौगात के साथ-साथ खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 9:30 बजे एक और महत्वाकांक्षी योजना का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री के हाथों प्रदेश में ‘सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी’ के तहत ई-पॉस (e-POS) आधारित ‘उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली’ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी जवाबदेही

इस नई ई-पॉस आधारित फीडबैक व्यवस्था के लागू होने से उत्तर प्रदेश की राशन वितरण व्यवस्था में एक अभूतपूर्व बदलाव आएगा. ‘सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी’ का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकारी गोदामों से राशन बिना किसी बिचौलिए के सीधे कोटेदारों की दुकानों तक सुरक्षित पहुंच सके. इसके अलावा ई-पॉस मशीन के जरिए फीडबैक सिस्टम जुड़ने से राशन वितरण प्रणाली में शत-प्रतिशत पारदर्शिता और जवाबदेही तय होगी. इससे घटतौली, लीकेज और कालाबाजारी की शिकायतों पर पूरी तरह से रोक लगेगी तथा प्रदेश के हर गरीब और पात्र लाभार्थी को बिना किसी परेशानी के समय पर उसका पूरा हक मिल सकेगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की तैयारी, तीन साल तक सरकार देगी ईपीएफ-ईएसआई अंशदान
    Next Article UP में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, अंबेडकर नगर में घर में मिली लाश, शरीर पर के जेवर गायब
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    वंदे मातरम् पर कांग्रेस से भिड़ी BJP, महेंद्र भट्ट बोले- ‘दो लाइन से ज्यादा आज लोगों को याद नहीं’

    देहरादून: वंदे मातरम् को लेकर इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी के राजनीति घमासान मचा हुआ है. दोनों ही पार्टियों के…

    7 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम

    लखनऊ। सरकार ने मंगलवार को विधानमंडल के सदन में पेश किए गए अनुपूरक बजट में संभल व वाराणसी में नए कलेक्ट्रेट…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    NMDC भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग,अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन

    दंतेवाड़ा। NMDC भर्ती परीक्षा को जल्द से जल्द आयोजित कराने की मांग को लेकर दंतेवाड़ा जिले के अभ्यर्थियों द्वारा बुधवार…

    2 Min Read
    गुजरात उपचुनाव 2025
    गुजरात

    गुजरात उपचुनाव 2025: विसावदर सीट पर AAP की ऐतिहासिक जीत, गोपाल इटालिया ने 17,000 से अधिक वोटों से मारी बाज़ी

    गुजरात उपचुनाव 2025: विसावदर सीट पर AAP की ऐतिहासिक जीत, गोपाल इटालिया ने 17,000 से अधिक वोटों से मारी बाज़ी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम योगी की 78 हजार कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश 90 से बढ़ाकर किया 125 रुपये प्रति कुंतल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password