jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UP में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, अंबेडकर नगर में घर में मिली लाश, शरीर पर के जेवर गायब
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, अंबेडकर नगर में घर में मिली लाश, शरीर पर के जेवर गायब
उत्तर प्रदेशराज्य

UP में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, अंबेडकर नगर में घर में मिली लाश, शरीर पर के जेवर गायब

News Desk
Last updated: August 17, 2026 7:48 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी (आईपीएस) आशुतोष मिश्र की 91 वर्षीय मां इंद्रावती की रविवार दोपहर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनके जेवर भी लूट लिए। वारदात आंबेडकर नगर जनपद के मालीपुर इलाके के रुढ़ा धमरुआ गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर हुई। शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मुंह से खून निकल रहा था और कपड़ा ठुंसा हुआ था। आईपीएस की मां की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Contents
About The AuthorNews Desk

एसपी प्राची सिंह समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। तफ्तीश शुरू हुई। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आईपीएस आशुतोष मिश्र भी आनन फानन पैतृक आवास पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवारीजनों ने इंद्रावती की हत्या करक शरीर से गहने लूटे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना से जुड़े कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। आशुतोष मिश्र यहां लखनऊ पुलिस मुख्यालय में एसपी हैं। उनकी मां इंद्रावती रुढ़ा गांव में रहती हैं।

शव देखते ही नौकरानी की निकली चीख

रविवार दोपहर वह घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली। नौकरानी पहुंची तो शव पड़ा देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। आनन फानन उन्होंने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। नौकरानी ने बताया कि इंद्रावती के मुंह पर कपड़ा ठुंसा था। आशुतोष के चाचा सचिंद्र मिश्रा ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। आशुतोष लखनऊ में थे। वह तत्काल पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए। उधर, मालीपुर थाने की पुलिस और एसपी प्राची सिंह मौके पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। तफ्तीश शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गायब थी सोने की चेन, माला, टॉप्स और कील

परिवारीजनों ने बताया कि चंद्रावती गले में सोने की चेन, तुलसी की माला सोने से जड़ित, नाक की कील, टॉप्स और पायल पहनती थी। यह जेवर उनके गायब हैं। परिस्थितिजन्य साक्ष्य लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। दिन दहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से गांव के लोग भी दहशत में हैं।

तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी

तफ्तीश में लगी पुलिस टीम ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सर्विलांस टीम घटनास्थल के आस पास एक्टिव मोबाइल नंबरों के आधार पर संदिग्धों को ट्रेस कर रही है। पुलिस की टीमें घटनास्थल को जाने वाले मार्ग पर लगे सीसी कैमरों की भी पड़ताल कर रही हैं।

अंबेडकरनगर एसपी प्राची सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। लूट की बात अभी स्पष्ट नहीं है। संभव है कि इंद्रावती की मौत के बाद अगल-बगल के किसी व्यक्ति ने उनके जेवर निकाल लिए हों। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम योगी की 78 हजार कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश 90 से बढ़ाकर किया 125 रुपये प्रति कुंतल
    Next Article ‘हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए…’, अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर हमला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार का बड़ा फैसला…जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, UP में ऐसा पहली बार

    लखनऊ। जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल शनिवार 11 जुलाई को समाप्त होगा। कार्यकाल समाप्त होते ही जिला पंचायत अध्यक्षओँ को ही…

    3 Min Read
    हरियाणा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की

    भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी…

    1 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली के पालम में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; 3 बच्चे भी शामिल

    सुबह लगी आग ने पूरी बिल्डिंग को लिया चपेट में, कई लोग झुलसे; जांच के आदेश नई दिल्ली: Palam इलाके…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में जर्जर स्कूलों पर बड़ा फैसला, 118 भवनों की जगह बनेंगे नए स्कूल

    चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में सर्वे के दौरान…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: UP में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, अंबेडकर नगर में घर में मिली लाश, शरीर पर के जेवर गायब
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password