jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM योगी का बड़ा तोहफा: शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज, 1.5 करोड़ का दुर्घटना बीमा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM योगी का बड़ा तोहफा: शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज, 1.5 करोड़ का दुर्घटना बीमा
उत्तर प्रदेशराज्य

CM योगी का बड़ा तोहफा: शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज, 1.5 करोड़ का दुर्घटना बीमा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 27, 2026 7:50 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ा रहे शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज के साथ 1.5 करोड़ के बीमा की सुरक्षा मिल गई है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। रविवार को योजना के शुभारंभ के दौरान ही पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ उच्च शिक्षा विभाग का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन हुआ।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें 50 हजार से अधिक शिक्षणेतर कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है, जिससे प्रदेश के लगभग 10 लाख लोगों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का सीधा लाभ मिलेगा। एमओयू के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनहोनी या दुर्घटना की स्थिति में शिक्षकों के परिवार को ₹1.5 करोड़ से ₹3 करोड़ तक की आर्थिक सहायता राशि, अस्पताल में ₹60,000 तक का नकद लाभ और ₹12 लाख तक का टर्म लाइफ बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से निजी विश्वविद्यालयों और स्ववित्त पोषित संस्थानों के शिक्षकों को भी इस बीमा कवर से पूरी तरह जोड़ने का आग्रह किया।

हर परिवार को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना से प्रदेश के विश्वविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और स्ववित्तपोषित संस्थानों में कार्यरत 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में हर साल पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कार्ड बनने के पहले ही दिन से लाभार्थी इसका उपयोग कर सकेंगे। अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उपचार, दवाइयों और डिस्चार्ज तक का पूरा खर्च योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

कैंसर, दिल की बीमारी का भी होगा इलाज

इस योजना का संचालन साचीज संस्था द्वारा किया जाएगा। इसमें आयुष्मान भारत योजना की ही दरें लागू होंगी। इसके तहत पैनल में शामिल सरकारी और निजी अस्पतालों में 1900 से अधिक बीमारियों के इलाज का पैकेज मिलेगा, जिसमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी की समस्या और बड़ी सर्जरी जैसे गंभीर और महंगे इलाज भी शामिल हैं। इसके लिए सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कार्ड वितरित किए जाएंगे।

सोशल मीडिया की अफवाहों से युवाओं को बचाएं शिक्षक: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश की करीब 60 फीसदी युवा आबादी स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटा रही है। ऐसे में अनाम और फर्जी अकाउंट्स गलत तथ्य पेश कर समाज में अव्यवस्था और विद्वेष पैदा कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि सोशल मीडिया की अफवाहों से युवा को बचाएं।

सीएम ने कहा कि गूगल या सोशल मीडिया पर उपलब्ध हर जानकारी प्रामाणिक हो, यह बिल्कुल जरूरी नहीं है। एएआई के दौर में हम बदलती तकनीक से मुंह नहीं मोड़ सकते, लेकिन इसका समाज और देश के कल्याण के लिए सही उपयोग सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को सत्य और असत्य का फर्क समझाएं। मुख्यमंत्री ने देश विरोधी ताकतों और उनसे मिल रही चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

इस अवसर पर मंत्री भूपेंद्र चौधरी, सांसद राजकुमार चाहर, कुलपति प्रो. आशु रानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोतम खण्डेलवाल, चौधरी बाबूलाल, भगवान सिंह कुशवाहा, छोटे लाल वर्मा, पक्षालिका सिंह और विवि कुलसचिव अजय मिश्रा मौजूद रहे।

इनको सौंपा मुख्यमंत्री ने कार्ड

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि : प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, प्रो. मनु प्रताप सिंह, प्रो. रजनीश अग्निहोत्री, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. शिवाली।

सेंट जॉन्स कॉलेज : डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुशन जैसन, डॉ. दिनेश लाल।

बैकुंठी देवी गर्ल्स कॉलेज : डॉ. पूनम रानी गुप्ता, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. अनुपम सक्सेना।

बीबीआरआई : प्रो. प्रवेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. नरेन्द्र कुमार सिंह।

बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज : डॉ. किरन सिंह।

भदावर विद्या मंदिर कॉलेज : डॉ. महेन्द्र कुमार।

आरबीएस कॉलेज : प्रो. ब्रजेश श्रीवास्तव, डॉ. आलोक सिंह।

आगरा कॉलेज : डॉ. कल्पना चतुर्वेदी, डॉ. अशोक कुमार सिंह, प्रो. पीवी झा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रुद्रपुर में शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    Next Article कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    सफाई कर्मियों के हित में सैनी सरकार का बड़ा फैसला, 2000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता भी मिलेगा

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को हरियाणा…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    शाहदरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बंदरों का आतंक, 10 दिन में 10 लोगों को काटा

    नई दिल्ली। शाहदरा के छोटा बाजार स्थित बुलाकी दास आयुष्मान आरोग्य मंदिर (पूर्व में बुलाकी दास टीबी अस्पताल) में बंदर का…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का सादगी भरा अंदाज, चंबा में खोखे की दुकान पर कटवाए बाल

    चंबा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का रविवार को चंबा दौरे के दौरान एक बेहद खास अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री बिना…

    2 Min Read
    कांग्रेस
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मनरेगा पर हमले के खिलाफ नोएडा में कांग्रेस का एलान, शुरू होगा “मनरेगा बचाओ संग्राम”

    महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून पर हमले के खिलाफ एक प्रेस वार्ता का आयोजन…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM योगी का बड़ा तोहफा: शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज, 1.5 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password