jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मनरेगा पर हमले के खिलाफ नोएडा में कांग्रेस का एलान, शुरू होगा “मनरेगा बचाओ संग्राम”
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मनरेगा पर हमले के खिलाफ नोएडा में कांग्रेस का एलान, शुरू होगा “मनरेगा बचाओ संग्राम”
उत्तर प्रदेशराज्य

मनरेगा पर हमले के खिलाफ नोएडा में कांग्रेस का एलान, शुरू होगा “मनरेगा बचाओ संग्राम”

Tripty Srivastava
Last updated: January 12, 2026 5:48 pm
Tripty Srivastava
Share
कांग्रेस
SHARE

महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून पर हमले के खिलाफ एक प्रेस वार्ता का आयोजन पार्टी कार्यालय सैक्टर 52 में किया गया। प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि आज से कांग्रेस का “मनरेगा बचाओ संग्राम” तेज किया जाएगा। आज दोपहर 11.30 बजे से सैक्टर 137 स्थित गांधी प्रतिमा पर एकदिवसीय अनशन रखा जायेगा तथा 29 जनवरी तक नोएडा के गांवों में जन-जागरूकता बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और ग्राम रोजगार गारंटी कानून को लगातार कमजोर किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

प्रेस को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए रोजगार, सम्मान और जीवन-यापन का मजबूत सहारा है। लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा का बजट लगातार घटाया जा रहा है, मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं हो रहा, जॉब कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं और काम की मांग के बावजूद रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। यह सीधे-सीधे संविधान और कानून की भावना के खिलाफ है।

प्रेस वार्ता में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि एक कानूनी अधिकार है, जिसे भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून की मूल भावना“काम की मांग पर काम” को पूरी तरह कुचला जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट पैदा हो रहा है।

प्रेस वार्ता में महानगर कांग्रेस कमेटी ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा मीडिया के सामने रखी। बताया गया कि आज सैक्टर 137 स्थित गांधी प्रतिमा पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण अनशन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता, मजदूर, किसान व आम नागरिक भाग लेंगे। इसके साथ ही 12 से 29 जनवरी तक नोएडा के गांवों अधिकतर ग्राम पंचायतों में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत बैठकें आयोजित की जाएगी, जिनमें ग्रामीणों व मनरेगा के लाभार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाई जाएगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि जब तक मनरेगा को पूरी मजबूती से लागू नहीं किया जाता, बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होता और मजदूरों के अधिकार सुरक्षित नहीं होते, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर पंचायत तक संघर्ष जारी रखेगी।

प्रेस वार्ता के माध्यम से MNREGA बचाओ जिला कॉर्डिनेटर दिनेश अवाना ने आम जनता, मजदूर संगठनों, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानून को बचाने के लिए एकजुट हों।

प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव एवं हापुड़ प्रभारी पुरुषोत्तम नागर, पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, अल्प संख्यक राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद खान, राजकुमार भारती, राहुल पांडेय, रामकुमार शर्मा, गौरव अधाना, अरुण प्रधान सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हिन्दू युवा वाहिनी रूपेश चौधरी हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष’ नियुक्त
Next Article मनरेगा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नोएडा में कांग्रेस का सांकेतिक भूख हड़ताल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

प्रधानमंत्री
पंजाबराज्य

प्रधानमंत्री मोदी डेरा सचखंड बल्लां में होंगे नतमस्तक, श्रद्धालुओं में उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवस पर पीएम मोदी…

3 Min Read
देहरादून
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक…

3 Min Read
सीमावर्ती क्षेत्रों
उत्तराखंडराज्य

सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ‘स्वस्थ सीमा अभियान’ की ऐतिहासिक शुरुआत

देहरादून। सीमावर्ती क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने…

5 Min Read
मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की श्रम और कौशल विकास विभाग पर समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री धामी की श्रम और कौशल विकास विभाग पर समीक्षा बैठक 📅 तारीख: 17 जुलाई 2025📍 स्थान: सचिवालय, देहरादून 🔹…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मनरेगा पर हमले के खिलाफ नोएडा में कांग्रेस का एलान, शुरू होगा “मनरेगा बचाओ संग्राम”
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password