jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कारोबारी हत्याकांड: बेटा बोला- पापा चरित्रहीन थे, अय्याशी करते… नौकर को सुपारी देकर करवा दिया कत्ल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कारोबारी हत्याकांड: बेटा बोला- पापा चरित्रहीन थे, अय्याशी करते… नौकर को सुपारी देकर करवा दिया कत्ल
उत्तर प्रदेशराज्य

कारोबारी हत्याकांड: बेटा बोला- पापा चरित्रहीन थे, अय्याशी करते… नौकर को सुपारी देकर करवा दिया कत्ल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 8:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

कानपुर: शहर के बेहद चर्चित मामलों में शामिल दवा कारोबार विनीत मनोचा हत्याकांड में गुरुवार को कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस ने अब एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि दवा कारोबारी की हत्या उनके बेटे सुब्रत ने नौकर विशाल संग मिलकर कराई थी.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बेटे को जुएं, सट्टा आदि का शौक था, जिसके चलते वह 40 से 50 लाख रुपये के कर्ज में डूब गया था. वहीं, बेटे का ये भी कहना था कि पिता के कई महिलाओं से संपर्क थे. उसे शक था, कि पिता पूरी संपत्ति किसी महिला के नाम कर दें, तो उसे क्या मिलेगा? वहीं, पिता हर माह बेटे को 40 हजार रुपये खर्च के लिए देते थे. जबकि बेटे सुब्रत को हर माह 55 हजार रुपये कर्ज चुकाना होता था. इसलिए बेटे ने पिता की दुकान में काम करने वाले नौकर विशाल संग मिलकर कई माह पहले ही हत्या की योजना बना ली थी. तय प्लानिंग के मुताबिक बेटे ने नौकर विशाल व उसके साथी राजकिशोर से मर्डर कराया.

गुरुवार को पुलिस ने बेटे विशाल को साक्ष्यों के आधार पर जेल भेज दिया. जबकि मर्डर के कुछ दिनों बाद ही कमिश्नरेट पुलिस ने ये ठोस दावा किया था कि दवा कारोबारी बहू शालू ने अपने ससुर की हत्या कराई थी. अब पुलिस भले ही ये कह रही हो कि उसके पास आरोपी बेटे के सभी साक्ष्य हैं, मगर, पुलिस की ये नई कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है.

उस दिन बेटे-बहू ने की थी पार्टी: कुछ दिनों पहले ही शहर की कल्याणपुर थाना पुलिस टीम के सदस्यों को इस मामले की जांच पड़ताल में एक ऐसा वीडियो मिला था, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया था. जिस रात दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या हुई थी, उस रात बेटे सुब्रत व बहू शालू ने एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें दोनों जमकर झूमते दिखे थे.

पुलिस ने जब इस मामले में दवा कारोबारी की बहू को अरेस्ट किया था, तब साक्ष्यों के आधार पर दावा किया था कि बहू ने ही हत्या कराई. हालांकि, अब पुलिस कमिश्नरेट के आला अफसरों का कहना है दवा कारोबारी की हत्या बेटे ने कराई, जिसमें उसने नौकर को पहले फ्लैट की डुप्लीकेट चाभी बनवाने का काम दिया था, फिर हत्या के लिए सुपारी की रकम भी तय की थी. वहीं, पकड़े जाने पर बेटे सुब्रत ने नौकर विशाल से कहा था, कि पुलिस के सामने उसका नाम न लेकर पत्नी शालू का नाम ले.

जिस दिन से जेल गई थी पत्नी शालू, उस दिन से चुप था सुब्रत: दवा कारोबारी हत्याकांड में पहले दिन से पुलिस को मृतक कारोबारी के बेटे सुब्रत पर शक था. पहले दिन जब पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, तो सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को आरोपी नौकर विशाल फ्लैट के अंदर जाता दिखा था, मगर, उस दिन बेटे सुब्रत ने उसे पहचानने तक से इंकार कर दिया था.

हालांकि, जब पुलिस ने बेटे सुब्रत की कॉल डिटेल्स की गंभीरता से स्टडी की, तो हत्या वाले दिन और उससे पहले आरोपी बेटे ने आरोपी नौकर विशाल से कई बार बात की थी, जिसकी पूरी डिटेल को फोन से डिलीट भी कर दिया गया था. वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस को जो सबसे चौंकाने वाले घटनाक्रम लगा, उसके तहत आरोपी बेटे सुब्रत ने अपनी पत्नी शालू के जेल जाने पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया था. न ही पत्नी की फिक्र को लेकर वह परेशान था. इससे पुलिस का बेटे पर और अधिक शक बढ़ गया था.

अब बड़ा सवाल पत्नी शालू का क्या होगा: पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने गुरुवार को वार्ता के दौरान कहा, पहले जो साक्ष्य मिले थे उसके आधार पर दवा कारोबारी की बहू शालू को जेल जरूर भेजा गया था, मगर, अब पूरी तरह से सच्चाई सामने आ गई है, जिसमें साफ है, कि आरोपी बेटे व दो हत्यारों ने ही दवा कारोबारी विनीत मनोचा का मर्डर किया. इसके बाद अब शालू की स्थिति को देखा जाएगा. अगर उसकी संलिप्तता नहीं है, तो उसके लिए जल्द कोई न कोई फैसला लेंगे.

वहीं, पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी आरोपियों ने तय किया था कि दवा कारोबारी को तकिए से उनका मुंह दबाकर मार देंगे, लेकिन, जब ऐसी परिस्थिति नहीं बनी तो हत्यारों ने चाकूओं से वार कर उनकी हत्या कर दी थी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article फतेहाबाद के BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का नोएडा के अस्पताल में निधन, दो दिनों से तेज बुखार से थे पीड़ित
    Next Article हल्दीघेरा में गौशाला का भव्य लोकार्पण: 2,000 निराश्रित गौवंश को मिलेगा आश्रय, किसानों को राहत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    दिल्ली से लौटे हरीश रावत के भव्य रोड शो पर गरमाई सियासत: भाजपा बोली— ‘हाशिये पर धकेले जाने के डर से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हरदा’

    देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के लंबे समय बाद दिल्ली से उत्तराखंड लौटने को लेकर सियासत…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी की उद्योग जगत से अपील, सीएसआर के जरिए उत्तराखंड के विकास में बढ़ाएं भागीदारी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्योग जगत से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के बाजरा किसानों के लिए बड़ी राहत: भावांतर भरपाई योजना के तहत मिलेगा ₹2900 प्रति क्विंटल का भाव

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार इस बार भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरा उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2900 रुपये…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में 50 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के बाद अब योगी सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों को भी नए…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कारोबारी हत्याकांड: बेटा बोला- पापा चरित्रहीन थे, अय्याशी करते… नौकर को सुपारी देकर करवा दिया कत्ल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password