jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नीट छात्रों के समर्थन में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम सुक्खू ने केंद्र पर साधा निशाना
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नीट छात्रों के समर्थन में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम सुक्खू ने केंद्र पर साधा निशाना
राज्यहिमाचल प्रदेश

नीट छात्रों के समर्थन में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम सुक्खू ने केंद्र पर साधा निशाना

News Desk
Last updated: July 22, 2026 8:13 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। नीट छात्रों पर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को शिमला में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोक भवन के बाहर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी का नेतृत्व किया। बाद में कांग्रेस की ओर से लोक भवन में ज्ञापन भी सौंपा गया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक प्रकरण से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इस मामले में 20 से अधिक युवाओं ने आत्महत्या की है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे थे, लेकिन उन्हें और प्रियंका गांधी को जबरन हिरासत में ले लिया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

सीएम सुक्खू ने सख्त कार्रवाई की मांग की

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मौत के लिए केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई।

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की जायज मांगों के प्रति दमनकारी रवैया अपना रही है। मुख्यमंत्री ने नीट छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने वाली सोनम सहित अन्य युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और उन्हें न्याय दिलाने की भी मांग की।

प्रदर्शन में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, बोर्ड-निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
    Next Article हिमाचल में भांग की नियंत्रित खेती के नियम तय, जियो-टैगिंग और सीसीटीवी निगरानी में होगी फसल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रतीक ग्रैंड सिटी में PNG नोटिस वितरण में लापरवाही, गलत फ्लैटों पर पहुंचे दस्तावेज

    गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में पीएनजी कनेक्शन से जुड़े नोटिसों के वितरण में गंभीर लापरवाही सामने आई…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जमीन पर कब्जा करने वालों को जेल में डालें, जनता दर्शन में अफसरों से बोले सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नागरिकों को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ न्याय…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में अब समय पर मिलेगी सरकारी सेवा, राइट टू सर्विस बिल-2026 को कैबिनेट मंजूरी

    नई दिल्ली: दिल्ली की जनता को अब सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने 'दिल्ली…

    4 Min Read
    सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र
    उत्तराखंडराज्य

    सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण और खतरनाक कैमिकल की सूची बनाई जाएगी

    रूद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में कल्याणी नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से सिडकुल में…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नीट छात्रों के समर्थन में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम सुक्खू ने केंद्र पर साधा निशाना
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password