jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता, दोषियों को कड़ी सजा देने और निष्पक्ष जांच की मांग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता, दोषियों को कड़ी सजा देने और निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तराखंडराज्य

महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता, दोषियों को कड़ी सजा देने और निष्पक्ष जांच की मांग

Tripty Srivastava
Last updated: February 4, 2026 8:03 am
Tripty Srivastava
Share
महिला सुरक्षा
SHARE

देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से मुलाकात कर जनपद देहरादून के ऋषिकेश, विकासनगर और देहरादून शहर में महिलाओं की लगातार हो रही नृशंस हत्याओं के विरोध में अपनी चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन भी सौंपा।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

महिला सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर जताई चिंता
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि राजधानी क्षेत्र के बीचों-बीच इस तरह की जघन्य घटनाओं का लगातार सामने आना अत्यंत चिंताजनक और शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की राजधानी में महिलाओं की नृशंस हत्याएं राज्य में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करती हैं और सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलती हैं।

सख्त चेतावनी और प्रभावी कार्रवाई की मांग
ज्योति रौतेला ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन घटनाओं पर प्रभावी और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसी घटनाएं देवभूमि उत्तराखंड की राष्ट्रीय स्तर पर छवि को कलंकित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मन में भय और असुरक्षा का माहौल बनना किसी भी संवेदनशील समाज के लिए गंभीर चेतावनी है।

निष्पक्ष जांच और कड़ी सजा की मांग
अध्यक्ष ने सभी मामलों की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच सुनिश्चित करने, दोषियों को कड़ी सजा देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए केवल दावों के बजाय ठोस एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के रास्ते पर भी जाने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नजमा खान, प्रदेश महासचिव निधि नेगी, अनुराधा तिवारी, प्रदेश सचिव शोभा बडोनी, रेखा डींगरा तथा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कोऑर्डिनेटर शिवनी थपलियाल मिश्रा उपस्थित रहीं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मंत्री रेखा आर्या मंत्री रेखा आर्या ने बाल विकास योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Next Article सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण और खतरनाक कैमिकल की सूची बनाई जाएगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राज्यपाल गुरमीत सिंह
उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया मतदान ही लोकतंत्र की ताकत

देहरादून। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

4 Min Read
नितिन नबीन
उत्तराखंडराज्य

नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से जश्न मनाया

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नितिन नबीन के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के…

2 Min Read
दिल्लीपंजाबराजनीतिराष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी, आदमपुर एयरबेस पर एयरफोर्स के जांबाजों से की मुलाकात

पंजाब के जलंधर में आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना के जवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी और उन्होंने बहादुर…

1 Min Read
उत्तराखंडराज्य

नई टिहरी में ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन’ पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन

नई टिहरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून के तत्वावधान में बुधवार को जिला…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता, दोषियों को कड़ी सजा देने और निष्पक्ष जांच की मांग
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password