jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में गौ पालन योजना का विस्तार, सामान्य वर्ग को भी मिलेगा सब्सिडी का लाभ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में गौ पालन योजना का विस्तार, सामान्य वर्ग को भी मिलेगा सब्सिडी का लाभ
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में गौ पालन योजना का विस्तार, सामान्य वर्ग को भी मिलेगा सब्सिडी का लाभ

News Desk
Last updated: August 8, 2026 9:29 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश के किसानों और पशुपालकों की आय को बढ़ाए जाने पर जोर दे रही है. इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार, राज्य सैक्टर योजना के तहत पशुपालन विभाग की गौ पालन योजना संचालित की जा रही है. इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को सब्सिडी पर पशु दिए जा रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार ने इस गौ पालन योजना को विस्तार देते हुए प्रदेश के सामान्य वर्ग के लोगों को भी पशुपालन से जोड़ने के लिए पशु खरीदने पर प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है. जिस प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है.

Contents
About The AuthorNews Desk

गौ पालन योजना में अभी तक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को सब्सिडी दी जा रही है. ऐसे में अब सामान्य वर्ग के पशुपालकों को लाभान्वित करने के साथ-साथ इस योजना में पशुपालक के लिए गाय के अलावा भैंस खरीद करने का भी विकल्प रखा गया है. पशुपालन विभाग की ओर से संचालित गौ पालन योजना में एक गाय की यूनिट कॉस्ट का मूल्य 40 हज़ार रुपये है. इस योजना में अब अनुसूचित जाति / जनजाति के अलावा सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी लाभान्वित करते हुए, गौ के साथ-साथ भैंस के लिए भी सब्सिडी प्रदान की जाएगी.

राज्य सरकार ने गौ पालन योजना को विस्तार देने के साथ ही गौ / भैंस की यूनिट कॉस्ट को बढ़ाकर 60 हज़ार रुपए करने का निर्णय लिया है. गौ पालन योजना में अनुसूचित जाति / जनजाति के लिए राज्य सरकार का सब्सिडी अंश पहले की तरह 90 फ़ीसदी (54,000 रुपए) और लाभार्थी का अंश 10 फ़ीसदी (6000 रुपए) होगा. इसके साथ ही सामान्य वर्ग के पशुपालकों के लिए राज्य सरकार का सब्सिडी अंश 60 फ़ीसदी (36,000 रुपए) और लाभार्थी अंश 40 फ़ीसदी (24,000 रुपए) रखा गया है.

ऐसे में अब योजना से अनुसूचित जाति / जनजाति के साथ-साथ अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित होंगे. इससे पशुपालक किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ ही खेतों के लिए भी खाद आदि के रूप में सहयोग बढ़ेगा. सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा. जिससे पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी. इस योजना में सामान्य वर्ग के पशुपालकों के जुड़ने से पहले साल में 2128 एससी/ एसटी एवं सामान्य वर्ग के पशुपालक इस योजना से लाभान्वित होंगे. 2128 किसानों को योजना का लाभ देने के लिए करीब 978.12 लाख का व्ययभार सरकार पर पड़ेगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article धामी कैबिनेट के 15 फैसलों पर लगी मुहर, गौ पालन योजना में बड़ा बदलाव; श्रमिकों को भी राहत
    Next Article टौंस नदी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर एक्शन, तीन PWD अभियंता निलंबित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंड
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में कैंसर मरीजों को राहत: हर्रावाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालन पर कैबिनेट में होगा फैसला

    उत्तराखंड में कैंसर मरीजों को राहत: हर्रावाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालन पर कैबिनेट में होगा फैसला देहरादून, 15 जुलाई…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के MSME अब बनेंगे ग्लोबल सप्लायर, उत्तर प्रदेश सरकार और वालमार्ट के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर

    यूपी सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमटेकदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

    New Social Media Rules: रविशंकर बोले- WhatsApp यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं, ‘निजता के अधिकार’ का सम्मान

    व्हॉट्सएप ने सरकार के नए डिजिटल नियमों को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. व्हॉट्सएप का कहना है कि…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 195 पुलिसकर्मियों को मिली अगली रैंक

    शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति का रास्ता साफ हुआ है। विभागीय पदोन्नति समितियों की सिफारिशों और…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में गौ पालन योजना का विस्तार, सामान्य वर्ग को भी मिलेगा सब्सिडी का लाभ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password