jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: टौंस नदी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर एक्शन, तीन PWD अभियंता निलंबित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » टौंस नदी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर एक्शन, तीन PWD अभियंता निलंबित
उत्तराखंडराज्य

टौंस नदी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर एक्शन, तीन PWD अभियंता निलंबित

News Desk
Last updated: August 8, 2026 9:31 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर नव निर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में तकनीकी खामियां पाए जाने पर प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, देहरादून के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता अमित त्यागी व कनिष्ठ अभियंता नवीन गैरोला को निलंबित कर दिया गया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

साथ ही शासन ने संबंधित डिजाइन कंसल्टेंट-प्रूफ चेकिंग कंसल्टेंट के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विभागीय जांच में यह पाया गया कि पुल के डिजाइन और नदी के प्रवाह के अनुसार एप्रोच रोड का डिजाइन तैयार नहीं किया गया, इससे नदी के घुमावदार प्रवाह और तेज धार के चलते पुल से एप्रोच रोड मिलने के स्थान पर मलबा जमा होने लगा। इससे जमीन कट गई और दबाव के चलते एप्रोच रोड धंस गई।

जांच रिपोर्ट के अनुसार निलंबित अभियंताओं ने अपनी जिम्मेदारी का ठीक से पालन नहीं किया। शासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया। सचिव, लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने प्रमुख अभियंता को पत्र भेजकर संबंधित डिजाइन कंसल्टेंट और प्रूफ चेकिंग कंसल्टेंट के विरुद्ध भी तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुधारात्मक उपायों को कार्ययोजना में शामिल कर तत्काल अमल में लाया जाए। शासन ने स्पष्ट किया कि विस्तृत जांच जारी है और अन्य जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में गौ पालन योजना का विस्तार, सामान्य वर्ग को भी मिलेगा सब्सिडी का लाभ
    Next Article कांगड़ा में ग्रामीण विकास को रफ्तार, 16,064 कार्यों के लिए 300.32 करोड़ मंजूर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    Nitish Kumar Journey Of CM : 7 दिन के ‘CM’ से Nitish कैसे बने बिहार की सियासत के ‘King’

    बिहार में चुनाव के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सज चुका है, वहीं राजनीतिक समीकरणों पर भी चर्चा तेज़ है। इसी क्रम…

    5 Min Read
    एसवाईएल
    पंजाबराज्यहरियाणा

    एसवाईएल विवाद का समाधान अब अधिकारियों के माध्यम से, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की

    चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय से चले आ रहे सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के निर्माण संबंधी विवाद…

    8 Min Read
    हेली सेवा
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तरकाशी में जल्द शुरू होगी हेली सेवा, चिन्यालीसौड-चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा भी पुख्ता

    देहरादून। जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट एवं चिन्यालीसौड में शीघ्र ही हेली सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही उत्तरकाशी से…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुईं 13 वीरांगनाएं, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

    देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: टौंस नदी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर एक्शन, तीन PWD अभियंता निलंबित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password