गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग बनेगा मुख्य आकर्षण, कथा पंडाल में उमड़ें श्रद्धालु
नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया गया । कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विश्वविख्यात कथावाचक पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का पावन आगमन हुआ । इस अवसर पर भव्य छप्पन भोग भी लगाया गया
कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार और सनातन जीवन मूल्यों का संदेश दिया । पंचम दिवस श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ गोवर्धन पर्वत धारण करने और गोवर्धन पूजा के प्रसंग का वर्णन किया ।
कथा के पिछले दिवस श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रीकृष्ण जन्म की घोषणा होते ही कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव मनाया। नंदोत्सव में भजन और मंगलगीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भक्ति के साथ संस्कार, सदाचार और सकारात्मक जीवन की प्रेरणा देती है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश, जिला गाजियाबाद, माननीय भारत सिंह यादव , श्री मनोज त्यागी, CEO संस्कार टीवी, रोहित रिछारिया महाराज जी, , आचार्य सतपाल जी, महाराज आचार्य सगम जी , विमला वाथम पूर्व विधायक नोएडा ने कथा व्यास का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता रहे।
भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजिका सुनीता मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. टी.एन. गोविल, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, सीए महेश बाबू गुप्ता, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, रामरतन शर्मा, राकेश कत्याल, वीके सेठ , विकास अग्रवाल डॉ. नरेश शर्मा, मुकुल वाजपेयी सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

