jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती को लेकर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, मार्च-जून तक सभी पद भरने का लक्ष्य
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती को लेकर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, मार्च-जून तक सभी पद भरने का लक्ष्य
राज्यहिमाचल प्रदेश

पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती को लेकर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, मार्च-जून तक सभी पद भरने का लक्ष्य

News Desk
Last updated: August 26, 2026 8:42 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले वर्ष मार्च व जून तक सभी मैडीकल काॅलेजों में पैरामैडीकल स्टाफ के सभी पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आऊटसोर्स को कम करने की नीति पर काम कर रही है। आऊटसोर्स के भविष्य को कैसे सुरक्षित किया जाए, उस पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पास नंबरों को भी बढ़ा दिया है। यह बात उन्होंने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक जीतराम कटवाल व जयराम ठाकुर के संयुक्त सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने कहा कि राज्य में सभी सरकारी भर्तियां राज्य चयन आयोग तथा लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में कोई भी भर्तियां नहीं हुई हैं। क्रियाशील पदों में से जो प्रासंगिक यानि रिलेवेंट पदों को भरने की दिशा में सरकार काम कर रही है। पूर्व सरकार के समय में पुलिस की एक बार भर्ती हुई तथा उसमें भी पेपर लीक हुआ, जबकि वर्तमान सरकार में पुलिस की 1350 पदों पर भर्ती हो चुकी है तथा 1 हजार की भर्ती और शुरू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल डिवैल्पमैंट रोजगार से नहीं जुड़ा है। उन्होंने कहा कि स्किल डिवैल्पमैंट के नाम पर जो पैसा बांटा गया है, उसमें अनियमितताएं हुई हैं। जहां पर 15 बच्चे थे, वहां पर 50 का स्टाईफंड दिया गया।

प्रधानमंत्री मत्स्य योजना से नहीं दिए पैसे

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के अनुपूरक सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य योजना से कोई भी पैसा नहीं दिया गया है। मछली पालकों को राजीव गांधी मत्स्य योजना से पैसे दिए गए हैं, जो हिमाचल सरकार की योजना है और इस योजना के तहत जितने भी मछुआरे होंगे उनको इसका लाभ दिया जाएगा।

मेरा नाम सुखविंदर सिंह, सुख नहीं

नेता प्रतिपक्ष के योजनाओं का नाम अपने व गांधी परिवार के नाम पर रखने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा नाम सुखविंदर सिंह है सुख नहीं। जिस प्रकार आप का नाम जयराम है जयहिन्द नहीं। उन्होंने कहा कि सुख हैपीनैस को इंगित करता है।

भाजपा की योजना को बंद किया या नाम बदल दिए : जयराम

अनुपूरक सवाल करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी 10 गारंटियों में कहा था कि पहली कैबिनेट में 1 लाख पक्की नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि विभागों में भारी संख्या में पद खाली पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय की योजनाओं को या तो बंद कर दिया या फिर उसके नाम बदल दिए। योजनाओं में या तो अपना नाम जोड़ दिया या फिर गांधी नाम जोड़ दिया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अग्निवीर योजना बंद करने की मांग, CM सुक्खू बोले- हिमाचल को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
    Next Article भूमि मुआवजे की आड़ में जमीन खरीदने वालों पर शिकंजा, CM सुक्खू बोले- न गरीब की मजबूरी बिकेगी, न सरकारी पैसा लुटेगा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    यूपी राजनीति 2027: विपक्ष नहीं, दबाव बनाना है असली मकसद

    यूपी राजनीति 2027: विपक्ष नहीं, दबाव बनाना है असली मकसद उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों को…

    3 Min Read
    AAP
    दिल्ली

    AAP ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, पीएम मोदी को लिखेगी पत्र

    AAP ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, पीएम मोदी को लिखेगी पत्र नई दिल्ली, 3 जून 2025…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

    गोरखपुर। सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण अब 23 जुलाई की सुबह 10 बजे होगा। पहले लोकार्पण 22 जुलाई को होना था। मुख्यमंत्री…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ में डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी मामले में FIR दर्ज

    लखनऊ में डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी मामले में FIR दर्ज, राजनीतिक और सामाजिक विवाद तेज लखनऊ, 28 जुलाई 2025…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती को लेकर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, मार्च-जून तक सभी पद भरने का लक्ष्य
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password