jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: करेरी गांव का दशकों पुराना इंतजार खत्म, पहली बार शुरू हुई बस सेवा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » करेरी गांव का दशकों पुराना इंतजार खत्म, पहली बार शुरू हुई बस सेवा
राज्यहिमाचल प्रदेश

करेरी गांव का दशकों पुराना इंतजार खत्म, पहली बार शुरू हुई बस सेवा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 9, 2026 8:45 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शाहपुर/कांगड़ा: कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले करेरी गांव के लिए शनिवार का दिन एक ऐतिहासिक सौगात लेकर आया। आजादी के 79 वर्ष बीत जाने के बाद आखिरकार इस गांव के लोगों का बस सुविधा का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को करेरी गांव के लिए एक 28 सीटर बस को हरी झंडी दिखाकर इस बहुप्रतीक्षित सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दशकों पुरानी मांग पूरी होने और गांव में पहली बार बस पहुंचने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया और इस सौगात के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि परिवहन सुविधा न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इस बस सेवा के शुरू होने से न केवल ग्रामीणों का सफर आसान होगा, बल्कि उनका समय और पैसा भी बचेगा।

विधायक पठानिया ने स्पष्ट किया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण करेरी ट्रैक को विकसित करने के लिए करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र के लंबित सड़क निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर कनैक्टिविटी मिल सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चंबा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
    Next Article सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला: हिमाचल में अत्याधुनिक होंगी जांच सुविधाएं, 75 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हरियाणा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की

    भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर 86 हजार लोगों का फीडबैक, 34 शिकायतों ने खोली लापरवाही की पोल

    गाजियाबाद। पुलिस की कार्यप्रणाली और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए कमिश्नरेट की फीडबैक सेल ने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    इटावा में कथावाचक से बदसलूकी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, मुकुट मणि और संत यादव पर FIR दर्ज

    इटावा में कथावाचक से बदसलूकी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, मुकुट मणि और संत यादव पर FIR दर्ज उत्तर प्रदेश…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    संगठन का विस्तार करते हुए चंडीगढ़ यूटी के लिए इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ में महत्वपूर्ण पदों पर की गई नियुक्तियां

    संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: करेरी गांव का दशकों पुराना इंतजार खत्म, पहली बार शुरू हुई बस सेवा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password