jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला: हिमाचल में अत्याधुनिक होंगी जांच सुविधाएं, 75 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला: हिमाचल में अत्याधुनिक होंगी जांच सुविधाएं, 75 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब
राज्यहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला: हिमाचल में अत्याधुनिक होंगी जांच सुविधाएं, 75 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब

News Desk
Last updated: August 9, 2026 8:48 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला: राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को राज्य के भीतर ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिकित्सा महाविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने और डायग्नोस्टिक सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कई बड़े फैसले लिए, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की आम जनता को मिलेगा। मरीजों को और बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के लिए पहले चरण में आईजीएमसी में एक अलग रिसर्च विंग स्थापित किया जाएगा। सफलता के बाद इसे राज्य के अन्य मैडीकल कालेजों में भी लागू किया जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

अस्पतालों में रक्त जांच की प्रक्रिया को तेज और सटीक बनाने के लिए सरकार ने 75 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। इसके तहत आईजीएमसी शिमला, टांडा मैडीकल कालेज और चमियाणा सुपर स्पैशलिटी अस्पताल में स्वचालित प्रयोगशालाएं बनेंगी। इन नई प्रयोगशालाओं की खासियत यह होगी कि मरीज के एक ही ब्लड सैंपल से एक साथ कई तरह के टैस्ट किए जा सकेंगे। इसके लिए जरूरी मशीनों की खरीद की निविदाएं जारी कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी अहम जांच के लिए अब लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना न करना पड़े। ये सुविधाएं बिना किसी प्रतीक्षा अवधि के तत्काल उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार अब सीधे दवा निर्माता कंपनियों से ही दवाइयां खरीदने पर विचार कर रही है।

इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि स्वास्थ्य ढांचे के विकास के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। डाक्टरों और पैरा मैडीकल स्टाफ को कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल देने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। चिकित्सा क्षेत्र में यह व्यापक सुधार मैडीकल कालेजों के शिक्षकों और डाक्टरों से मिले सुझावों के आधार पर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही खुद विभिन्न कालेजों का दौरा कर सीधे संवाद भी करेंगे। बैठक में विधायक कुलदीप राठौर, हरीश व स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article करेरी गांव का दशकों पुराना इंतजार खत्म, पहली बार शुरू हुई बस सेवा
    Next Article शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    धोखाधड़ी
    उत्तर प्रदेश

    Vindhya Telelinks Ltd के साथ PRONTASTIC IT SERVICES पर 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

    Vindhya Telelinks Ltd के साथ PRONTASTIC IT SERVICES पर 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    15 अगस्त पर यूपी सरकार का बड़ा फैसला: मंत्रियों को सौंपी गई जिलों की कमान, जानिए आपके जिले में कौन सा मंत्री तिरंगा फहराएंगे?

    लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रमों के लिए योगी सरकार के मंत्रियों को जिलों का आवंटन कर…

    3 Min Read
    पंचायती राज संस्थाओं
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासकीय समितियों को सौंपा जिम्मा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त होने के साथ प्रशासकीय समितियों…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला: हिमाचल में अत्याधुनिक होंगी जांच सुविधाएं, 75 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password