jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर 86 हजार लोगों का फीडबैक, 34 शिकायतों ने खोली लापरवाही की पोल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर 86 हजार लोगों का फीडबैक, 34 शिकायतों ने खोली लापरवाही की पोल
राज्यहिमाचल प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर 86 हजार लोगों का फीडबैक, 34 शिकायतों ने खोली लापरवाही की पोल

News Desk
Last updated: August 19, 2026 9:04 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। पुलिस की कार्यप्रणाली और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए कमिश्नरेट की फीडबैक सेल ने इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक 86 हजार लोगों से फीडबैक लिया। पुलिस का दावा है कि इनमें से केवल 34 फीडबैक नकारात्मक मिले।

Contents
About The AuthorNews Desk

कुल फीडबैक में नकारात्मक प्रतिक्रियाओं की हिस्सेदारी 0.039 प्रतिशत रही। नकारात्मक फीडबैक मिलने पर मामलों की जांच कराई गई। जांच के आधार पर 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के खिलाफ लाइन हाजिर और निलंबन की कार्रवाई की गई।

हर महीने करीब 12 हजार लोगों से लिया फीडबैक

डीसीपी मुख्यालय धवल जायसवाल के मुताबिक बीते वर्ष मई में फीडबैक सेल के जरिए पुलिस की सेवाओें में सीधे जनता से फीडबैक लेना शुरू कराया गया था। बीते वर्ष मई से इस वर्ष जुलाई तक एफआइआर पंजीकरण, चरित्र सत्यापन, जनशिकायत और पासपोर्ट सत्यापन से संबंधित कुल 1.56 लाख फीडबैक मिले। इनमें 81 नकारात्मक थे।

सबसे अधिक 44 नकारात्मक फीडबैक जनशिकायत के मामलों से संबंधित रहे। वहीं पासपोर्ट सत्यापन के संबंध में 23 नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। नकारात्मक फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रकरणों की जांच कराई गई। जहां पुलिसकर्मियों की लापरवाही, उदासीनता या कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता मिली, वहां लाइन हाजिर और निलंबन समेत दंडात्मक कार्रवाई की गई।

नकारात्मक प्रतिक्रिया का असर, रुपये मांगने पर दारोगा और सिपाही निलंबित

नाबालिग की बरामदगी के मामले में पीड़ित स्वजन से रुपये मांगना नंदग्राम थाने में तैनात दारोगा इंद्रेश कुमार को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने के बाद कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार दारोगा पर नाबालिग की बरामदगी के संबंध में पीड़ित स्वजन से रुपये मांगने का आरोप लगा था। शिकायत की जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने पर विभागीय कार्रवाई की गई। इसी तरह वेव सिटी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी आबिद के खिलाफ भी शिकायत में रुपये मांगने का आरोप लगा।

उसके विरुद्ध भी जांच कराई गई और प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों मामलों में फीडबैक सेल के जरिए वादी से फीडबैक लिया गया था।

उसके आधार पर जांच कराई गई। पुलिसकर्मियों के भ्रष्टाचार या कर्तव्य में लापरवाही की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच में आरोप सही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राठौर के समर्थन में उतरे विक्रमादित्य, बोले- कांग्रेस के कद्दावर और प्रतिष्ठित नेता हैं
    Next Article गाजियाबाद में OTS योजना की वेबसाइट फेल, टैक्स बकायेदारों को राहत के बजाय बढ़ी परेशानी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    वर्दी
    उत्तराखंडराज्य

    होमगार्ड वर्दी घोटाले में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, जांच के लिए गठित की गई समिति

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़े घोटाले…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में विहिप-बजरंग दल का वृक्षारोपण अभियान, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

    देहरादून। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल दक्षिण जिला की ओर से सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को रेसकोर्स स्थित…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला में सीएम सुक्खू का केंद्र पर निशाना, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का विरोध जारी

    कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दाैरान बवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    साकरस के तीन भाइयों की कामयाबी: एक साथ शिक्षक भर्ती में चयन, CM सैनी ने मंच से की तारीफ

    चंडीगढ़। सरकारी नौकरियों के लिए कभी पर्ची और खर्ची के आरोपों से घिरे हरियाणा में अब योग्यता और पारदर्शिता को आधार…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर 86 हजार लोगों का फीडबैक, 34 शिकायतों ने खोली लापरवाही की पोल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password