jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अयोध्या में दीपोत्सव; 30 लाख दीपों से जगमगाया सरयू नदी का किनारा, सीएम योगी बोले- “राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामनगरी आएं”
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अयोध्या में दीपोत्सव; 30 लाख दीपों से जगमगाया सरयू नदी का किनारा, सीएम योगी बोले- “राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामनगरी आएं”
उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या में दीपोत्सव; 30 लाख दीपों से जगमगाया सरयू नदी का किनारा, सीएम योगी बोले- “राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामनगरी आएं”

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 8, 2026 6:22 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

अयोध्या। दसवें दीपोत्सव पर 30 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से सरयू के 56 घाट जगमगा उठे। आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक वैभव के इस अद्भुत दृश्य के साक्षी उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्री, विधायक व लाखों श्रद्धालु बने। दीपोत्सव की छटा देख उपराष्ट्रपति ने सीएम योगी को ‘हिंदू हृदय सम्राट’ बताया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दीपों की स्वर्णिम आभा, शंखनाद, भजन और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरी रामनगरी राममय हो उठी। 2147 अर्चकों ने कतारबद्ध होकर लाखों दीपों से पुण्य सलिला की अर्चना-अभ्यर्थना की। दीप जलने के बाद एक साथ 2100 स्वदेशी ड्रोन शो से रामायण के प्रसंगों का हवा में मंचन हुआ, जो रोमांच व रामायण बोध से ओतप्रोत रहा।

2017 से शुरू हुआ उत्सव

अयोध्या के 240 से अधिक मंदिरों और मठों के साथ 25 प्रमुख चौराहों को भी उत्सव से जोड़ा गया। वर्ष 2017 में करीब 1.71 लाख दीपों से शुरू हुआ यह आयोजन दसवें संस्करण तक पहुंचते-पहुंचते 30 लाख से अधिक दीपों के भव्य प्रकाश पर्व में तब्दील हो गया।

रामनगरी में प्रभु श्रीराम की घर वापसी का उत्सव सुबह से ही शुरू हो गया था। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को रवाना किया। इसमें रामायण के सातों कांडों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।

सूर्यास्त के साथ उत्सव का उल्लास

विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने मयूर, ढेड़िया, पई डंडा और बधावा जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों से शोभायात्रा को जीवंत बना दिया। सूर्यास्त के साथ ही राम की पैड़ी पर उत्सव का उल्लास चरम पर पहुंचने लगा। शुभ मुहूर्त में पहला दीप प्रज्वलित होते ही उद्घोषक ने 33 हजार स्वयंसेवकों को अपने-अपने घाटों पर दीपों को प्रज्वलित करने लगे।

राम की पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और विस्तारित पैड़ी सहित सभी 56 घाट दीपशिखाओं से आलोकित हो उठे। सरयू तट पर भव्य आरती का आयोजन हुआ। 2147 अर्चकों ने कतारबद्ध होकर दीपों की रोशनी के बीच पुण्य सलिला की आरती उतारी। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनकर सरयू की आराधना की।

राम मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक: उप राष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीपोत्सव को भारतीय संस्कृति और आस्था का अनुपम उत्सव बताते हुए राम मंदिर को संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक बताया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम केवल आराध्य नहीं, बल्कि धर्म, करुणा, सदाचार और आदर्श आचरण के शाश्वत स्वरूप हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि और प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 लाख से अधिक दीपों की जगमगाहट, 2100 ड्रोन से भव्य शो, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए नव्य अयोध्या की भव्यता आज दुनिया के सामने आ रही है।

एक हजार कलाकारों ने लिया हिस्सा

दीपोत्सव के व्यापक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में करीब एक हजार कलाकारों ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय रामलीला के मंच पर भारत सहित विभिन्न देशों की रामकथा परंपराओं की झलक देखने को मिली। श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और इंडोनेशिया के बाली से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से रामायण के वैश्विक सांस्कृतिक प्रभाव को प्रदर्शित किया। वहीं, असम, केरल, बंगाल सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों की रामलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विविधता प्रदान की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article विधानसभा चुनाव 2027: विकास जैन ने पेश की दावेदारी के संकेत, बोले– समाज का समर्थन मिला तो चुनाव लड़ने को तैयार
    Next Article यूपी के 18 जिलों में 5 रुपये में भोजन, नवंबर में शुरू होगी अन्नपूर्णा रसोई योजना; लखनऊ-कानपुर समेत ये शहर शामिल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से बाज आए कांग्रेस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के…

    2 Min Read
    तेजस्वी यादव
    बिहार

    तेजस्वी यादव के घर के बाहर चलीं गोलियां, बिहार में जंगलराज चरम पर

    0 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व विधायक, विकास और सुशासन की सराहना की

    देहरादून। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 1000 रोगी मित्रों की भर्ती, अब 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन; मिलेगा 15 हजार मानदेय

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों और खासकर बुजुर्गों की मदद के लिए प्रस्तावित रोगी मित्रों की भर्ती में अब…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अयोध्या में दीपोत्सव; 30 लाख दीपों से जगमगाया सरयू नदी का किनारा, सीएम योगी बोले- “राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामनगरी आएं”
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password