jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, दिलाया ये भरोसा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, दिलाया ये भरोसा
उत्तराखंडराज्य

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, दिलाया ये भरोसा

Tripty Srivastava
Last updated: January 8, 2026 3:38 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने सीबीआइ जांच की इच्छा जताई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री धामी ने इस पर सहमति जताते हुए पूरे मामले का विधिक परीक्षण कर तदनुसार ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता प्रकरण पर न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य पीडि़त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिवस अपने वादे के मुताबिक बुधवार देर शाम अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी भंडारी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव सहायता देने और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

उधर, बुधवार दोपहर अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या के बाद से ही परिवार लगातार सीबीआइ जांच की मांग करता आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच नहीं होती, तब तक परिवार को न्याय की उम्मीद नहीं है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में इंटरनेट मीडिया पर उर्मिला सनावर के तमाम तरह के दावों के बाद से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मची है। गत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि वह अंकिता के माता-पिता से बातचीत करेंगे और जिस प्रकार की जांच की मांग वे करेंगे, उस पर न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा।

बुधवार को अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने तथाकथित वीआइपी के काल डिटेल खंगाले जाने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बयान दर्ज होने के बाद परिवार इस प्रकरण में अग्रिम निर्णय लेगा।

उन्होंने भाजपा के सांसद, विधायक, मंत्रियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से न्याय की इस लड़ाई में साथ देने का आह्वान भी किया। अंकिता के पिता ने 11 जनवरी को प्रस्तावित उत्तराखंड बंद को शांतिपूर्ण रखने की अपील भी की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BMC चुनाव से पहले 12 पार्षद बीजेपी में शामिल
Next Article जमीन पर कब्जा करने वालों को जेल में डालें, जनता दर्शन में अफसरों से बोले सीएम योगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीराजनीति

कांग्रेस ने उठाए सीजफायर पर सवाल, आखिर क्या थी मजबूरी

Indo-Pak War : कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल और मांगें भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर काफी गंभीर हैं, और इनका मूल उद्देश्य…

3 Min Read
दिल्लीराज्य

सीजेपी ने 20 जुलाई प्रदर्शन के साक्ष्य जुटाने के लिए लॉन्च किया ‘साक्षी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 20 जुलाई को संसद मार्च में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने…

1 Min Read
चिराग योजना
राज्यहरियाणा

हरियाणा में चिराग योजना की सीमा बढ़ी, 32 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने चिराग योजना की सीमा को बढ़ा दिया है जिसे अब 8…

2 Min Read
बिहार
बिहार

बिहार: विधानसभा घेराव में प्रशांत किशोर समेत 2000 लोगों पर FIR

बिहार: विधानसभा घेराव में प्रशांत किशोर समेत 2000 लोगों पर FIR, लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल पटना, 24 जुलाई 2025:बिहार…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, दिलाया ये भरोसा
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password