jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: व्यापारी–उद्यमी–प्रशासन संवाद में व्यापार सुगमता और एमएसएमई पर मंथन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » व्यापारी–उद्यमी–प्रशासन संवाद में व्यापार सुगमता और एमएसएमई पर मंथन
उत्तराखंडराज्य

व्यापारी–उद्यमी–प्रशासन संवाद में व्यापार सुगमता और एमएसएमई पर मंथन

News Desk
Last updated: July 9, 2026 8:37 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) की ओर से बुधवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में ‘व्यापारी–उद्यमी–प्रशासन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी की अध्यक्षता में आयोजित इस संवाद में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारिक संगठनों, उद्योग मंडलों, एमएसएमई प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने भाग लेकर व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

कार्यक्रम में जीएसटी सुधार, एमएसएमई को प्रोत्साहन, डिजिटल व्यापार, श्रम सुधार, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग, स्टार्टअप, बिना गारंटी ऋण, ओएनडीसी आधारित डिजीडुकान, एफएसएसएआई अनुपालन और व्यापार सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड देशभर के व्यापारियों को उनकी समस्याओं, सुझावों और नीतिगत मांगों को केंद्र और राज्य सरकारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए एक मजबूत संस्थागत मंच उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में व्यापारियों और उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के विकास संबंधी दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य तेजी से विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, पर्यटन, औद्योगिक विकास और व्यापार सुगमता के क्षेत्र में हुए कार्यों से निवेश और उद्यमिता के नए अवसर पैदा हुए हैं।

सुनील सिंघी ने राज्य और जिला स्तर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड तथा ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर गठित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, सरकारी योजनाओं का लाभ व्यापारियों तक आसानी से पहुंचेगा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

संवाद के दौरान ओएनडीसी आधारित डिजीडुकान को छोटे व्यापारियों, किराना दुकानदारों, स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए डिजिटल बाजार से जुड़ने का प्रभावी माध्यम बताया गया। प्रतिभागियों से इस प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक उपयोग करने का भी आह्वान किया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जीएसटी जागरूकता, एमएसएमई प्रोत्साहन, स्टार्टअप सहायता, खाद्य सुरक्षा, श्रम कानूनों, संस्थागत ऋण और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कराधान, बैंकिंग, शहरी आधारभूत सुविधाओं, लॉजिस्टिक्स, लाइसेंसिंग और नियामकीय प्रक्रियाओं से जुड़े सुझाव रखे, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड ने व्यापारियों के हितों की सुरक्षा, व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने तथा केंद्र और राज्य सरकारों के साथ व्यापारिक समुदाय के बीच प्रभावी एवं संस्थागत संवाद को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मानसून अलर्ट: उत्तराखंड के सभी बांधों की होगी दिन में दो बार निगरानी
    Next Article सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली और आर्थिक सहायता का प्रावधान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में जमीन खरीद पर मिलेगी छूट, इन इलाकों में 50 प्रतिशत मिलेगा अनुदान, किसे मिलेगा लाभ?

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के वैश्विक हब के…

    3 Min Read
    स्टार्टअप
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड: स्टार्टअप इकोसिस्टम में राष्ट्रीय स्तर पर ‘लीडर’ का सम्मान

    देहरादून। उत्तराखण्ड ने स्टार्टअप के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    श्रीराम मित्र मंडल और मेदांता अस्पताल ने हृदय स्वास्थ्य पर परिचर्चा आयोजित की

    नोएडा: श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा और Medanta Hospital के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-9, नोएडा में हृदय को स्वस्थ रखने संबंधी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशदिल्ली

    सीएम रेखा गुप्ता को अखिलेश यादव का जवाब

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी किए जाने के लिए माफी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: व्यापारी–उद्यमी–प्रशासन संवाद में व्यापार सुगमता और एमएसएमई पर मंथन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password