jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बेअदबी कानून को लेकर पंजाब विधानसभा में हंगामा, आप-कांग्रेस और अकाली दल आमने-सामने
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बेअदबी कानून को लेकर पंजाब विधानसभा में हंगामा, आप-कांग्रेस और अकाली दल आमने-सामने
पंजाबराज्य

बेअदबी कानून को लेकर पंजाब विधानसभा में हंगामा, आप-कांग्रेस और अकाली दल आमने-सामने

News Desk
Last updated: August 5, 2026 11:59 am
News Desk
Share
SHARE

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बेअदबी कानून को लेकर हंगामा हो गया। कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेसी विधायकों ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने काम रोको प्रस्तावों पर सरकार से स्टेटस मांगा जिस पर स्पीकर में कहा कि जो प्रस्ताव कांग्रेसी विधायकों की तरफ से दिए गए हैं उन्हें स्वीकार किया जाता है।

Contents
About The AuthorNews Desk

अकाली दल की विधायक गनीव कौर ने कहा कि बेअदबी कानून को लेकर विश्वास में नहीं लिया गया। यह सरकार श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती दे रही है। आप बेअदबी कर रहे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज कर रहे हैं। स्पीकर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज करने की हिम्मत किसी की नहीं है। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब को बादल साहब ने चैलेंज किया है।

इसके बाद कांग्रेस विधायक सदन के बीचों बीच आकर प्रदर्शन करने लगे। अकाली विधायक भी साथ थे। इस दाैरान पंथ विरोधी के नारे लगाए गए। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। चीमा ने कहा कि लाखों नौजवानों के हत्याओं के दोषी यह आज ड्रामा कर रहे हैं। इन लोगों ने श्री अकाल तख्त साहिब को भी नहीं छोड़ा है। चीमा ने कहा कि यह श्री अकाल तख्त साहब के आदेशों का भी उल्लंघन कर रहे हैं।

इसके बाद भारी हंगामे के बीच सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद हरपाल चीमा ने कहा कि हम श्री अकाल तख्त पर गए थे। इन लोगों ने श्री अकाल तख्त के आदेशों का उल्लंघन किया। इन्होंने श्री तख्त तख्त ढहाया है और आज यह ड्रामा कर रहे हैं। जिस लड़के के साथ कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग वीडियो बना रहे हैं उस पर एफआईआर दर्ज है। एंटी नारकोटिक्स का पर्चा दर्ज है। कांग्रेस के लोग ड्रग्स तस्करों के साथ मिले हैं। मेरे पास बहुत सबूत हैं। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा सीधे नहीं पहुंच सकती है, वहां ईडी के जरिए पहुंचती है। भाजपा के एजेंडे पर कांग्रेस काम कर रही है।

स्पीकर ने कहा कि गनीव कौर के शब्द हटाए जाए। पंथ विरोधी वो है जिनका फख्र ए कौम वापस लिया गया है।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि खादों को लेकर सरकार की तरफ से कार्रवाई की जाती है। विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि अगर खाद चेक के दौरान नकली पाई जाती है तो रिटेलर के खिलाफ कारवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों के खिलाफ कारवाई जाती है। अगर मामलों में किसी बड़ी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसकी भी जानकारी दी जानी चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि दो बड़ी कंपनियों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। साथ ही दो नोटिस भी दिए गए हैं। जहां कही भी अनदेखी सामने आती है तो कारवाई की जाती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन आज, बिजली ओवरलोड से लेकर संशोधन विधेयक तक होंगे अहम मुद्दे
    Next Article 2010 से पहले भर्ती शिक्षकों को भी देनी होगी TET, 31 अगस्त 2028 तक मिलेगा मौका
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया गया फैसला?

    राम मंदिर दान चोरी के बीच चढ़ावा प्रकरण में एक और मामला सामने आया है। दान की गिनती करने वाले…

    4 Min Read
    मुख्य सचिव
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक: सिंचाई, पेयजल और शहरी विकास योजनाओं पर विशेष जोर

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    लोनी में लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, बेटियों को लेकर विवाद बना वजह

    लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने 27 जुलाई को पूजा कॉलोनी स्थित बंद मकान में मिले महिला के शव के मामले…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP विधानसभा चुनाव में बिना आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट देने की BJP की तैयारी, बोलीं- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

    यूपी के मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ दौरे के दौरान आगामी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बेअदबी कानून को लेकर पंजाब विधानसभा में हंगामा, आप-कांग्रेस और अकाली दल आमने-सामने
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password