jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून एलिवेटेड रोड विवाद: बदली गई एलाइनमेंट के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, प्रशासन को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून एलिवेटेड रोड विवाद: बदली गई एलाइनमेंट के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, प्रशासन को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
उत्तराखंडराज्य

देहरादून एलिवेटेड रोड विवाद: बदली गई एलाइनमेंट के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, प्रशासन को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 14, 2026 8:24 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: राजधानी देहरादून में एलिवेटेड रोड की बदली गई एलाइनमेंट को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने कहा कि प्रस्तावित एलाइनमेंट में करीब दो किलोमीटर के दायरे में बदलाव किए जाने से उनके घर प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बने सभी मकान रजिस्टर्ड हैं. उनके पास मकानों की रजिस्ट्री सहित सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

आंदोलनकारियों ने साफ कहा वे किसी भी कीमत पर अपने पंजीकृत मकानों को टूटने नहीं देंगे. उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि बदली गई एलाइनमेंट को संशोधित कर उनके घरों को इससे बाहर रखा जाए. लोगों ने बताया प्रभावित क्षेत्र में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और सेवानिवृत्त कर्मचारी रहते हैं. एलाइनमेंट बदलने के बाद से लोग मानसिक और शारीरिक परेशानी से गुजर रहे हैं. उन्होंने सरकार से अपील की कि प्रभावित परिवारों की पीड़ा को समझते हुए जल्द उनकी बात सुनी जाए. उन्हें लिखित आश्वासन दिए जाने की मांग की है.

मोकमपुर आशारोड़ी एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति के त्रिलोक सिंह ने बताया सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि 13 किलोमीटर में से केवल 2 किलोमीटर का हिस्सा मौजूद रोड के ऊपर ना बनाकर हमारी बसी बसाई आवासीय कॉलोनी के बीच में से बनाई जा रही है? जिसकी जद में लगभग 179 मकान और अन्य व्यक्तिगत प्लॉट आ रहे हैं. उन्होंने बताया नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों, सिटी मजिस्ट्रेट एडीएम से दो बार बैठक हो चुकी है. एनएचएआई के अधिकारियों की ओर से दिए गए प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया है कि अजबपुर से मोकमपुर के बीच आने वाली कॉलोनियों दीपनगर, शाहनगर, फ्रेंड्स एनक्लेव, पूजा वाला, बद्रीपुर, रूपनगर माजरी और मोहकमपुर मे आने वाले कुल प्रभावित मकान या प्रतिष्ठान 64 हैं, जो बेबुनियाद आधार पर गिनी गई संख्या है. समिति ने खुद मौके पर जाकर एक-एक प्रभावित घरों को गिना है. वास्तविक प्रभावित घरों की संख्या 179 है.

आंदोलनकारियों ने सरकार और संबंधित विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा यदि दो दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करते हुए नए तरीके से आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति की पूरी जिम्मेदारी सरकार और शासन-प्रशासन की होगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
    Next Article शिमला: धर्मशाला के तपोवन में 16 से 21 नवंबर तक होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अब तक 413 प्रश्न लगे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मशीनों की गूंज, तकनीक का दम और कारोबार की नई संभावनाएं—bauma CONEXPO INDIA 2026 का भव्य समापन

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित ग्रेटर नोएडा। विशाल मशीनों की गूंज, अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन और दुनिया भर के निर्माण उद्योग…

    2 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में गवाह सुरक्षा कानून रद्द, कैबिनेट ने मंजूरी दी

    उत्तराखंड में गवाह सुरक्षा कानून रद्द, कैबिनेट ने मंजूरी दी देहरादून, 18 अगस्त 2025 – उत्तराखंड की कैबिनेट ने गवाहों…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी ने नोएडा के पत्रकारों का किया भव्य सम्मान, आलोक द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। सेक्टर-46 स्थित श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ…

    3 Min Read
    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून एलिवेटेड रोड विवाद: बदली गई एलाइनमेंट के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, प्रशासन को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password