jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तराखंडराज्य

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 14, 2026 8:22 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह आज गुरुवार को देहरादून पहुंचे. टर्बनेटर के नाम से प्रसिद्ध क्रिकेटर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. ये शिष्टाचार भेंट देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर हुई. हरभजन सिंह अभी राज्यसभा सांसद हैं.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

क्रिकेट हरभजन ने सीएम धामी से की मुलाकात: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई.

हरभजन सिंह ने भी सीएम धामी के साथ हुई मुलाकात पर कहा कि- आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात करने का अवसर मिला. इस दौरान उत्तराखंड में खेलों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, उन्हें बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने और राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई. मुख्यमंत्री से मिलकर और खेलों के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा करके बेहद अच्छा लगा.

हरभजन अभी राज्यसभा सांसद हैं: पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में हैं. उन्होंने मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर पंजाब से राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की थी. 24 अप्रैल 2026 को उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली थी. उन्होंने आप छोड़ने का कारण पंजाब में खेल को बढ़ावा देने और नशे की समस्या पर अपनी बात अनसुनी किए जाने को बताया था.

हरभजन सिंह का जन्म जालंधर में हुआ: हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर में हुआ था. उन्होंने 1995-96 में पंजाब की अंडर-16 क्रिकेट टीम से अपने नेशनल करियर की शुरुआत की थी. 1997-98 सीजन में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था.

हरभजन के नाम 417 टेस्ट विकेट हैं: हरभजन सिंह का टेस्ट डेब्यू 25 मार्च 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था. उन्होंने वनडे डेब्यू 17 अप्रैल 1998 को न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था. टी20 में हरभजन ने 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था. हरभजन सिंह ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले थे. इनमें उन्होंने कुल 417 विकेट लिए. 236 एकदिवसीय मैचों में उनके नाम 269 इंटरनेशनल विकेट हैं. 28 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हरभजन सिंह ने 25 विकेट लिए.

हरभजन सिंह टर्बनेटर के नाम से फेमस हैं: हरभजन सिंह भारत के महानतम ऑफ स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे हैं. उन्हें प्यार से ‘भज्जी’ और पगड़ी पहनने के कारण ‘टर्बनेटर’ के नाम से भी जाना जाता है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अपनी जड़ों की ओर लौटते कदम: तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में जुटे 282 प्रवासी, सीएम धामी बोले- ‘रिवर्स पलायन में 44% का इजाफा’
    Next Article देहरादून एलिवेटेड रोड विवाद: बदली गई एलाइनमेंट के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, प्रशासन को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पद्म भूषण सम्मान
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल…

    1 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: IGI एयरपोर्ट से डिटेन किए गए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके और अन्य, पुलिस ने दर्ज किया केस

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके सहित प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दिल्ली पुलिस…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    नाहन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर: पंचायती राज प्रतिनिधियों का किया सम्मान, पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाया सेवा अभियान

    नाहन: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वीरवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्वाचित पंचायती राज…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    “नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं”: शिक्षक भर्ती पोस्ट हटाने पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password