jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून तिहरा हत्याकांड: बयानों और साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस, आरोपी राजकुमार भेजा गया जेल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून तिहरा हत्याकांड: बयानों और साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस, आरोपी राजकुमार भेजा गया जेल
उत्तराखंडराज्य

देहरादून तिहरा हत्याकांड: बयानों और साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस, आरोपी राजकुमार भेजा गया जेल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 8:43 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। रायपुर के विष्णुलोक कालोनी में हुए तिहरे हत्याकांड की जांच अब बयानों और घटनास्थल से मिले तथ्यों को जोड़ने की दिशा में बढ़ रही है। बुधवार को पुलिस ने मृतक बुजुर्ग दंपती के बेटे, प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पुलिस वारदात से पहले, दौरान और बाद के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। दूसरी ओर, तीनों मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए, जबकि आरोपित राजकुमार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई

पुलिस ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। जांच का फोकस अब इस बात पर है कि विवाद के बाद घटनाक्रम किस क्रम में आगे बढ़ा और मौके पर मौजूद लोगों ने क्या-क्या देखा। मृतक दंपती के बेटे और चश्मदीदों के बयान इस जांच में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

पुलिस बयानों के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों का भी मिलान कर रही है। वहीं, कोरोनेशन अस्पताल में रमेश कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और घरेलू सहायिका तिलया देवी उर्फ शीला के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद तीनों शव स्वजन को सौंप दिए गए। परिवार के लोगों के लिए यह दिन बेहद भारी रहा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वजन शव लेकर रवाना हुए।

इधर, दोपहर में पुलिस ने हत्याकांड के आरोपित राजकुमार निवासी इंद्रेश नगर को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आगे की विवेचना में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है।

दूसरे दिन भी घर के बाहर जुटते रहे लोग

वारदात के अगले दिन विष्णुलोक कालोनी में सन्नाटा और खौफ दोनों नजर आए। बुजुर्ग दंपती के घर के आसपास दिनभर लोग पहुंचते रहे। पड़ोसी घटना को लेकर चर्चा करते रहे। खासकर महिलाएं वारदात के बाद से सहमी हुई हैं।

कालोनी में अब सबसे ज्यादा चर्चा बुजुर्गों की सुरक्षा और घर में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर हो रही है। तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस के सामने अब जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने और घटनाक्रम की हर कड़ी को साक्ष्यों के साथ जोड़ने की चुनौती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस
    Next Article उत्तराखंड: छोटे डेयरी किसानों के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से बढ़ेगी आय
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    सरकारी विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता सुधार पर जोर, NAAC और NIRF रैंकिंग के लिए बनेगी कार्ययोजना

    देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, बिजली बोर्ड के सभी चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों को मिला बकाया एरियर

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के चतुर्थ श्रेणी के सभी पेंशनरों और पारिवारिक…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    खोड़ा में पानी माफिया बेखौफ, नगर पालिका से 500 मीटर दूर सड़क खोदकर बिछा रहे अवैध पाइपलाइन

    साहिबाबाद। खोड़ा में नगर पालिका की नाक के नीचे पानी माफिया खोदाई कर अवैध पाइपलाइन डाल रहे हैं। पालिका दफ्तर से…

    4 Min Read
    दिल्ली

    प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का किया उद्घाटन नई दिल्ली, 11 अगस्त 2025:प्रधानमंत्री श्री…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून तिहरा हत्याकांड: बयानों और साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस, आरोपी राजकुमार भेजा गया जेल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password