jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड: छोटे डेयरी किसानों के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से बढ़ेगी आय
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड: छोटे डेयरी किसानों के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से बढ़ेगी आय
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड: छोटे डेयरी किसानों के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से बढ़ेगी आय

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 8:46 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादन व्यवसाय से जुड़े छोटे किसानों के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष पहल शुरु करने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य छोटे एवं सीमांत डेयरी किसानों के लिए संसाधनों को सुदृढ़ करना है। इसके अंतर्गत राज्य में दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्तरी, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय बाजार तक किसानों की पहुंच को और बेहतर करने के साथ ही किसानों की आय में वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के 2 लाख से अधिक छोटे बड़े दुग्ध पालकों को लाभ पंहुचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उत्तराखंड सरकार की तरफ से शासन स्तर पर इसकी कार्ययोजना तैयार कर दी गई है। इसी सप्ताह सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में इस कार्ययोजना पर बैठक भी अयोजित कर दी गई है। इस योजना में गेट्स फाउंडेशन द्वारा वित्तीय सहयोग दिया जाएगा तथा जीडीआई पाटनर्स द्वारा परामर्शी सहयोग दिया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination&AI), भ्रूण प्रत्यारोपण (Embryo Transfer&ET), पशु आहार एवं पोषण, पशु स्वास्थ्य तथा आंचल की सहकारी समितियों एवं बाजार व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके माध्यम से बेहतर प्रजनन व्यवस्था एवं अधिक दुग्ध उत्पादकता को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, मिनी फीड मिलों की स्थापना, संतुलित पशु आहार तैयार करने को प्रोत्साहन, पशु स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच तथा सहकारी दुग्ध संग्रहण एवं प्रसंस्करण नेटवर्क के विस्तार की दिशा में कार्य किया जाएगा।

2 लाख किसानों तक पंहुच का लक्ष्य

इस कार्यक्रम में समग्र रुप से प्रदेश के 2 लाख से अधिक डेयरी किसानों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से बेहतर प्रजनन, पोषण, पशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा बाजार तक पहुंच के जरिए किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत तकनीक आधारित नवाचार का व्यापक उपयोग किया जाएगा। इनमें पशु स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी, गर्भधारण की जांच के लिए किट तथा कम लागत वाली कृत्रिम गर्भाधान (AI) सेवाएं शामिल हैं। इन तकनीकी समाधानों का उद्देश्य पशुधन संबंधी सेवाओं को किसानों के लिए अधिक सुलभ, प्रभावी और उपयोगी बनाना है।

शासन स्तर पर हुई बैठक में सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास, उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई। बैठक में निदेशक पशुपालन डॉ. उदय शंकर, निदेशक, डेयरी विकास इला गिरी, सीईओ पशुधन विकास बोर्ड डॉ. राकेश सिंह नेगी, गेट्स फाउंडेशन की प्रतिनिधि निधि जैन तथा प्रियंका काकडू उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून तिहरा हत्याकांड: बयानों और साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस, आरोपी राजकुमार भेजा गया जेल
    Next Article उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दिए संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के निर्देश, बजट की नहीं होगी कोई कमी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद: लगातार चोरियों से बेबस लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस के बजाय अब खुद करेंगे इलाकों में गश्त

    गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर सेक्टर-9 स्थित जी और एफ ब्लॉक में लगातार चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं से परेशान…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी ने किया ‘मेवरिक जसपाल’ पुस्तक का विमोचन: बोले- जसपाल राणा का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

    देहरादून। भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने वाले उत्तराखंड के प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और…

    2 Min Read
    नितिन नबीन
    राज्यहरियाणा

    मोदी के विजय रथ को नई गति देंगे नितिन नबीन: हरियाणा CM

    पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी से सेवानिवृत्त कार्मिकों की मुलाकात, पेंशन संबंधी मांगों पर मिला आश्वासन

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड: छोटे डेयरी किसानों के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से बढ़ेगी आय
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password